Up Lekhpal Result 2022 लेखपाल व पीईटी 2022 का परिणाम जनवरी तक

Up Lekhpal Result 2022
Up pet Result 2022

Up Lekhpal Result 2022 लेखपाल व पीईटी 2022 का परिणाम जनवरी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 15 नवंबर के बाद लंबित भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। इससे अभ्यर्थियों को नए साल में नौकरी का तोहफा मिल सकता है।

इनमें अधीनस्थ कनिष्ठ सेवा के 672 पदों का परिणाम सबसे पहले घोषित होगा। लेखपाल भर्ती परीक्षा का और पीईटी 2022 का परिणाम भी दिसंबर-जनवरी में आने की पूरी उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले करीब तीन वर्ष से लंबित अधीनस्थ कनिष्ठ सेवा के 672 पदों पर भर्ती का परिणाम जारी किया जाएगा। इस परिणाम को. लेकर अभ्यर्थियों ने बीते दिनों आयोग दफ्तर पर धरना भी दिया था। इसके बाद आयोग में कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ लिपिक और आपूर्ति निरीक्षक भर्ती का परिणाम जारी किया जाएगा ।


आयोग में कर्मचारियों की कमी मद्देनजर इन पदों को जल्द
भरने की तैयारी है। सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग में रोड रोलर चालक एवं मानचित्रक भर्ती का परिणाम भी जारी हो सकता है।

वन रक्षक एवं वन्य जीवक रक्षक भर्ती के 27 पद, अवर अभियंता, संगणक एवं फौरमेन और सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी सांख्यिकी2019 का परिणाम भी दिसंबर तक जारी होने की उम्मीद है।

आयोग में लंबित परिणामों पर तेजी से काम चल रहा है। अधीनस्थ कनिष्ठ सेवा भर्ती का परिणाम प्राथमिकता से जारी किया जाएगा। शेष परिणाम भी जल्द जारी किए जाएंगे। — अवनीश सक्सेना, सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

इन भर्ती परीक्षाओं का इंतजार

अनुदेशक मुख्य परीक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका की भर्ती, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान मोहर्रिर, वन दरोगा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और उद्यम विभाग में कनिष्ठ सहायक भर्ती और औद्योगिक विकास विभाग में कनिष्ठ सहायक की भर्ती परीक्षा।

(स्रोत:अमर उजाला)

Leave a Comment