Vaishakh Purnima 2022: वैशाख पूर्णिमा का क्या है महत्व, संपूर्ण जानकारियां

Vaishakh Purnima 2022: वैशाख पूर्णिमा का क्या है महत्व, संपूर्ण जानकारियां

Vaishakh Purnima 2022: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। हर माह के अंतिम दिन पूर्णिमा को माना जाता है, इस बार वैशाख मास की पूर्णिमा 16 मई सोमवार को पड़ रही है। सनातन धर्म के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन लोग भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। और शुभ तो यह है कि इस बार सोमवार पड़ने के कारण इस पूर्णिमा का और भी महत्व बढ़ जाता है।

बौद्ध धर्म के अनुसार इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ। इसीलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी इसे जानते हैं। इस कारण वैशाख पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म को मानने वाले विशेष रुप से पूजा अर्चना करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इसी दिन यानी 16 मई को चंद्रग्रहण भी लगेगा जो कि इस वर्ष का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण होने के कारण चंद्र देवता की पूजा का भी विशेष महत्व बनता है।

वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि

बुद्ध पूर्णिमा पूर्णिमा का व्रत 16 मई 2022 को रखा जाएगा। यदि पूर्णिमा की प्रारंभिक तिथि के बारे में बात करें तो या पूर्णिमा 15 मई 2022 रात्रि 12:45 से 16 मई रात्रि 9:45 तक रहेगा।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्मावलंबी भगवान बुद्ध के जन्म उत्सव मनाते हैं। वैशाख पूर्णिमा के दिन व्रत रखना ब्राह्मणों को भोजन कराना काफी फलदायक माना जाता है।

Disclaimer: यह जानकारी मुख्य रूप से मान्यताओं पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

WWW.MPBOARDINFO.IN

MP Board Half yearly exam time table 2023: इस दिन आएगा अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, यहां देखे जानकारी 

MP Board Results 2022 : म. प्र. बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी होने की संभावना, परीक्षा में पूछे गलत सवालों के मिलेंगे बोनस अंक 

Leave a Comment