
MPBSE MP Board result 2022: रिजल्ट आज यहां मिलेगा सबसे पहले, 35000 शिक्षकों ने चेक की 19 लाख छात्रों की कॉपी,
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल (MPBSE) आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी करने वाला है। इस रिजल्ट के पीछे की मेहनत को देखें तो रिजल्ट ( MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022)तैयार करने में 36 दिन लगे और करीब 35,000 शिक्षकों ने 19 लाख स्टूडेंट्स की कॉपियां जांच कर नतीजे तैयार किए। लाइव हिन्दुस्तान पर आपको सबसे पहले नतीजे मिलेंगे। नतीजे आप दोपहर एक बजे नीचे दिए गए लिंक पर जाकर चेक कर सकेंगे। इस बार दसवीं में बेस्ट फाइव का स्कोर गिना जाएगा। छह में से सिर्फ 5 विषयों का रिजल्ट ही देखा जाएगा। एमपी बोर्ड जुलाई-अगस्त के बीच 10वीं 12वीं कक्षाओं की विशेष परीक्षा आयोजित करेगा। जो छात्र इस रिजल्ट से असंतुष्ट होंगे, वह इन परीक्षाओं में बैठ सकेंगे।
पिछले साल की बात करें तो मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए पिछले साल 925213 छात्र- छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें 494142 छात्र थे और 431071 छात्राएं थीं। 486984 छात्र और 427095 छात्राओं का रिजल्ट जारी किया गया था।
पिछले साल कुल 356583 छात्र- छात्राओं ने फर्स्ट डिविजन हासिल की, जिनमें 167040 छात्र हैं और 189542 छात्राएं। फर्स्ट डिविजन लाने वालों में छात्रों के मुकाबले छात्राओं की संख्या अधिक थी। कुल 397626 छात्र- छात्राओं ने सेकेंड डिवीजन हासिल की थी।
MP Board 10th, 12th result topper 2022 : पिछले वर्षों के टॉपर
अगर बात 2020 की करें तो एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में खुशी सिंह टॉपर बनीं थी। खुशी ने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए थे। 2019 में साइंस स्ट्रीम के आर्य जैन और कॉमर्स के विवेक गुप्ता ने 486 अंक प्राप्त कर टॉप किया था। वहीं 2020 की 10वीं परीक्षा में अभिनव शर्मा के साथ ही 15 छात्र एक जैसे अंक यानी 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बने थे। 2019 में गगन दीक्षित और आयुष दोनों ने 500 में से 499 मार्क्स पास संयुक्त रूप से टॉप किया था।
MP Board 10th 12th result 2022 Live : पिछले वर्ष नहीं जारी हुई थी टॉपरों की लिस्ट
MP Board 10th 12th result 2022 : एमपी बोर्ड ने 2021 में 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट में टॉपरों की घोषणा नहीं की थी। मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं हुई थी। दरअसल पिछले वर्ष कोरोना के चलते बिना परीक्षा रिजल्ट घोषित हुआ था। ऐसे में टॉपरों की सूची जारी नहीं की गई थी।
MP Ladli Behna Yojana Certificate Download 2023: लाडली बहना योजना का सर्टिफिकेट ऐसे करें डाउनलोड
MP Board 11th Result Date 2023: इस दिन आएगा 11वीं परीक्षा रिजल्ट, ऐसे करें चेक