Up Bhu Naksha | उत्तर प्रदेश भू नक्शा | Up Map Online
दोस्तों आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको यह बताने जा रहे हैं कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से उत्तर प्रदेश में जमीन का नक्शा किस प्रकार से ऑनलाइन देख सकते हैं | उत्तर प्रदेश सरकार ने यह नई सुविधा आपके लिए लांच की है कि आप अपने घर पर बैठ कर के अपने मोबाइल से या लैपटॉप से अपनी जमीन का सारा नक्शा देख सकते हैं | जिसे हम भू नक्शा कहते हैं उत्तर प्रदेश भू नक्शा से संबंधित पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी आप इसे ध्यान से पढ़िए | ऑनलाइन जमीन का नक्शा देखने की प्रक्रिया इस लेख में विस्तारपूर्वक बताई गई है |
Up Bhu Naksha | उत्तर प्रदेश भू नक्शा | Up Map Online शजरा

दोस्तों आज हम आपको यूपी भूलेख नक्शा की वह जानकारी बताएंगे जिसको पढ़ करके आप इस सुविधा का ऑनलाइन इस्तेमाल करके अपनी जमीन का मैप जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं |
आप की जमीन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और होनी भी चाहिए | उत्तर प्रदेश में जमीन का सारा ब्यौरा जैसे खसरा और खतौनी तथा जमीन का नक्शा यह सब देखना बहुत आसान हो गया है सारी जानकारी डिजिटल हो गई है और डिजिटल होने से आप इसे कहीं से भी देख सकते हैं |इसके लिए आपको यू पी भूलेख पोर्टल पर जाना होगा और वहां पर भू अभिलेख ऑनलाइन निकाल सकते हैं जैसे खसरा खतौनी और नक्शा | एक और सुविधा जिसकी जानकारी लोगों को नहीं हैं वह है उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन सुविधा | इसके माध्यम से आप अपनी जमीन या खेत का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं कई सरकारी कार्य ए से होते हैं जिसमें इसकी जरूरत पड़ती है | आप यह नक्शा वहाँ पर प्रयोग कर सकते है |
यू पी भू नक्शा | उत्तर प्रदेश में खेती या जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखें | Up Bhu Naksha Up Map Online
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भू नक्शा सर्च करना होगा |
- इसके लिए आप गूगल में जाकर के यू पी भू नक्शा सर्च करेंगे |
- सबसे ऊपर जो वेबसाइट आएगी http://upbhunaksha.gov.in/ इस पर आपको क्लिक करना होगा |
- इसके बाद अगले पेज पर आपको जिला चुनना होगा |
- उसके बाद तहसील चुननी होगी |
- उसके बाद अपना गांव चुनना होगा |
- और गांव चुनने के बाद आपके सामने एक नक्शा खुल कर आ जाएगा |
- अब आप नक्शे में प्लाट नंबर या खसरा नंबर देखेंगे उस पर क्लिक करेंगे |
- क्लिक करने के बाद आपको उस प्लाट से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध होगी जो आपको पेज के दाएं तरफ मिलेगी
यू पी भू नक्शा | उत्तर प्रदेश में खेती या जमीन का नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड करे | Up Bhu Naksha Map Online Download
यूपी का जमीन का नक्शा डाउनलोड आपको करना है तो जहां पर आपने प्लॉट के नंबर पर क्लिक किया है उसके बाद उसकी सारी सूचना जैसे खसरा नंबर क्षेत्रफ ल जमीन का नाम जमीन के मालिक का नाम जमीन में सभी प्रकार के आदेश वह आपको दाएं तरफ दिखाई देंगे आपको दाएं तरफ सब आदेशों के नीचे आपको मैप रिपोर्ट (map report) लिखा मिलेगा
आप map report पर क्लिक कर दीजिए क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जो आपको नक्शा ऑनलाइन दिखाएगा जहां पर आप को डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा आप वहां से नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं जिसे कई सारी सरकारी योजनाओं में प्रयोग किया जा सकता है |
आप चाहे तो वहाँ पर पीडीएफ़ डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा वहाँ से pdf file भी डाउनलोड कर सकते है |
How to download online Ayushman Card pdf 2024 : आयुष्मान कार्ड कैसे ऑनलाइन डाउनलोड करें
संस्कृत अनुवाद कैसे करें – संस्कृत अनुवाद की सरलतम विधि – sanskrit anuvad ke niyam-1
Garun Puran Pdf In Hindi गरुण पुराण हिन्दी में
Bhagwat Geeta In Hindi Pdf सम्पूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता हिन्दी में
