Up board solution for class 7 Science chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

Up board solution for class 7 science chapter 3
Up board solution for class 7 Science chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

Up board solution for class 7 Science chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

1- सही विकल्प को छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) भौतिक परिवर्तनों में-

(अ) पदार्थ के अणुओं में परिवर्तन होता है ।

(ब) पदार्थ के अणुओं में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

(स) नया पदार्थ बन जाता है।

(द) कोई परिवर्तन नहीं होता है।

उत्तर– विकल्प (ब) पदार्थ के अणुओं में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

(ख) निम्नलिखित में से कौन सा रासायनिक परिवर्तन है-

(अ) कोयले को पीस कर पाउडर बनाना

(ब) कागज़ के बड़े टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटना

(स) कागज का जलना

(द) काँच की बोतल का टूटना

उत्तर– विकल्प (स) कागज का जलना

2- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) गर्म करने पर लोहे का लाल होना भौतिक परिवर्तन है।

(ख) भौतिक परिवर्तन में वस्तु के भौतिक गुण बदल जाते हैं।

(ग) बल्ब का जलना भौतिक परिवर्तन कहते हैं।

(घ) चीनी गर्म करना रासायनिक परिवर्तन है।

(ङ) ऐसे परिवर्तन जिनमें नये पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।

3- सही कथन पर सही (✓) तथा गलत पर गलत (×) का निशान लगाइये-

(क) फल को चाकू से काटने पर चाकू तथा फल के बीच पारस्परिक क्रिया होती है।(✓)

(ख) प्रत्येक परिवर्तन के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है।(✓)

(ग) चावल का पकना भौतिक परिवर्तन है।(×)

(घ) मोमबत्ती का जलना भौतिक परिवर्तन है।(×)

(ङ) कागज का जलना रासायनिक परिवर्तन है।(✓)

Up board solution for class 7 Science chapter 4

4- निम्नलिखित प्रक्रमों के अन्तर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए-

(अ) कोयले को जलाना

(ब) ऐलुमीनियम के टुकड़े को पीटकर उसको पतला बनाना।

(स) भोजन का पाचन

(द) जल में शक्कर को घोलना

उत्तर–

भौतिक परिवर्तन रासायनिक परिवर्तन
ऐलुमीनियम के टुकड़े को पीटकर उसको पतला बनाना।

कोयले को जलाना
जल में शक्कर को घोलना
भोजन का पाचन

  1. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए-

(क) परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर–

व्यापक रूप से परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं-भौतिक परिवर्तन तथा रासायनिक परिवर्तन।

(ख) कच्चे आम का पकना कौन सा परिवर्तन है तथा क्यों?

उत्तर–

कच्चे आम का पकना रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि पके आम से पुनः कच्चा आम प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

(ग) भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन के अन्तर को उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर–

भौतिक परिवर्तन रासायनिक परिवर्तन
भौतिक परिवर्तन के पश्चात सामान्यतः पदार्थ की पूर्व स्थिति पुन: प्राप्त की जा सकती हे।

रासायनिक परिवर्तन में मूल पदार्थ को पुन: आसानी से प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
भौतिक परिवर्तन में कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। रासायनिक परिवर्तन में एक या एक से अधिक नये पदार्थ बनते हैं।
यह परिवर्तन अस्थायी होता है। यह परिवर्तन स्थायी होता है।
उदाहरण– गर्म करने पर लोहे का लाल होना, मोम का पिघलना और जमना,
उदाहरण– लोहे में जंग लगना, दूध से दही जमना

(घ) ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन लिखिए।

उत्तर–

ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन-

ग्लूको़ज का जल में घुलना,
थोड़ा सा एल्कोहल हथेली पर रखने पर यह शरीर की ऊष्मीय ऊर्जा अवशोषित करके वाष्पित हो जाता है।
(ङ) क्रिस्टलीकरण से आप क्या समझते हैं, फिटकरी से क्रिस्टल कैसे बनायेंगे।

उत्तर–

क्रिस्टलीकरण-

किसी पदार्थ के शुद्ध और बड़े आमाप (Size) के क्रिस्टल उसके विलयन से प्राप्त किये जा सकते हैं। यह प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है।

फिटकरी से क्रिस्टल बनाना–

एक बीकर के आधे भाग तक जल भरते हैं और उसमें फिटकरी डालते हैं तथा चम्मच की सहायता से उसे तब तक हिलाते जब तक फिटकरी पानी में पूरा घुल न जाये। थोड़ी फिटकरी और मिलाते हैं और लगातार हिलाते हैं। ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक और फिटकरी पानी में घुलनी बंद न हो जाये। अब मिश्रण को कुछ समय के लिए छोड़ देंगे। जैसे-जैसे पानी भाप बनकर उड़ता जाएगा वैसे-वैसे बीकर के तल में क्रिस्टल्स बनते जाएँगे।

  1. आप यह कैसे दिखायेंगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।

उत्तर–

दूध से दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि हम दही से दूध पुनः प्राप्त नहीं कर सकते है तथा यह एक स्थायी परिवर्तन है।

  1. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं? इसका वर्णन कीजिए।

उत्तर– कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल प्राप्त करना-

एक बीकर में लगभग एक कप पानी लेंते है। इसमें कुछ बूँद सल्फ्यूरिक अम्ल की डालते हैं और जल को गर्म करते हैं। जब यह उबलना प्रारम्भ करता है तो उसमें कॉपर सल्फेट का चूर्ण डालते जाते हैं तथा चम्मच की सहायता से घोलते जातें हैं। जब घुलना बन्द हो जाता है तो एक अन्य बीकर में विलयन को फिल्टर पेपर से छान लेंते है। बीकर को स्थिर स्थान पर रख देंते है और ध्यान रखते हैं कि वह हिले डुले नहीं। कुछ समय/दिन के बाद देखने पर कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बीकर की तली में प्राप्त होते हैं।

  1. जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है, यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइये।

उत्तर–

यह एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो एक नया पदार्थ बनता है।

HOME PAGE

How to download online Ayushman Card pdf 2024 : आयुष्मान कार्ड कैसे ऑनलाइन डाउनलोड करें

संस्कृत अनुवाद कैसे करें – संस्कृत अनुवाद की सरलतम विधि – sanskrit anuvad ke niyam-1

Garun Puran Pdf In Hindi गरुण पुराण हिन्दी में

Bhagwat Geeta In Hindi Pdf सम्पूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता हिन्दी में

MP LOGO

Leave a Comment