UP BOARD EXAM 2022 MODEL PAPER HINDI CLASS 10 FREE PDF DOWNLOAD

UP BOARD EXAM 2022 MODEL PAPER HINDI CLASS 10

विषय : हिंदी कक्षा-10

समय: 3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक : 70

(केवल नियमानुसार अनिवार्य हिन्दी से छूट पाये परीक्षार्थियों के लिए )

निर्देश: प्रारम्भ 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

SS 1
  1. क) निम्नलिखित कथनों में से कोई एक कथन सत्य है, उसे पहचान कर लिखिए। ……………1

i) कनुप्रिया धर्मवीर भारती का प्रसिद्ध उपन्यास है।

ii) हजारी प्रसाद द्विवेदी कवि एवं कहानीकार हैं।

iii) बाबू गुलाबराय एक उपन्यासकार थे।

iv) प्रेमचन्द्र कहानीकार एवं उपन्यासकार के रूप में प्रसिद्ध हैं।

ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक लेखक का नाम लिखिए। …………………..1

i) चिन्तामणि

ii) चन्द्रगुप्त

iii) गोदान

iv) मेरी असफलताएँ

ग) किसी एक संस्मरण लेखिका का नाम लिखिए।…………………..1

घ) जयशंकर प्रसाद की किसी एक रचना का नाम लिखिए। ……………….1

ङ) शुक्ल युग की समय सीमा बताइये।……………1

  1. क) रीतिकाल की दो विशेषताएँ लिखिए।……………….2

(ख) ‘कामायनी’ तथा ‘लोकायतन’ के महाकाव्यकार का नाम लिखिए।……………..1

ग) मैथिलीशरण गुप्त की किसी एक रचना का नाम लिखिए। ………..1

  1. निम्नांकित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए। ……………………..2+4+2=8

भिन्न-भिन्न धर्मों के मानने वाले भी, जो सारी दुनिया के सभी देशों में बसे हुए है, यहाँ भी थोड़ी-बहुत संख्या में पाए जाते हैं और जिस तरह यहाँ की बोलियों की गिनती आसान नहीं, उसी तरह यहाँ भिन्न-भिन्न धर्मों के सम्प्रदायों की भी गिनती आसान नहीं। इन विभिन्नताओं को देखकर अगर अपरिचित आदमी घबड़ाकर कह उठे कि यह एक देश नहीं अनेक देशों का एक समूह है, यह एक जाति नहीं अनेक जातियों का समूह है, तो इसमें आश्चर्य की बात नहीं।

i) उपरोक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

iii) हमारी संस्कृति और सभ्यता का मूलमन्त्र क्या है?

अथवा

और उधर बन्दरों का चित्र है, कितना सजीव कितना गतिमान। उधर सरोवर में जल विहार करता वह गजराज कमल-दण्ड तोड़-तोड़कर हथिनियों को दे रहा है। वहाँ महलों में वह प्यालों के दौर चल रहे हैं, उधर वह रानी अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर रही है, उसका दम टूटा जा रहा है। खाने-खिलाने, बसने- बसाने, नाचने-गाने, कहने सुनने, वन-नगर, ऊँच-नीच, धनी-गरीब के जितने नजारे हो सकते हैं, सब आदमी अजन्ता की गुफाओं की इन दीवारों पर देख सकता है।

i) गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।

ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

iii) लेखक के अनुसार चित्रों में वर्णित महल में किसका दौर चल रहा था।

  1. निम्नलिखित पद्यांश का सन्दर्भ सहित अर्थ लिखिए:-

ऊधौ मन न भये दस बीस एक हुती सो गयौ स्याम संग कौ अवराधै ईस ।।
इन्द्री सिथिल भई केसव बिनु, ज्यौ देही बिनु सीस। आसा
लागि रहति तन स्वासा, जीवहिं कोटि बरीस।। 2+6= 8
तुम तो सखा स्याम सुन्दर के सकल जोग के ईस।
सूर हमारै नंद-नंदन बिनु, और नहीं जगदीस ।।

अथवा

सच्चा प्रेम वही है जिसकी,
तृप्ति आत्म-बलि पर हो निर्भर ।
त्याग बिना निष्प्राण प्रेम है,
करो प्रेम पर प्राण निछावर ।।
देश प्रेम वह पुण्य क्षेत्र है,
अमल असीम त्याग से विलसित ।
आत्मा के विकास से जिसमें,
मनुष्यता होती है विकसित।

  1. क) निम्नलिखित अवतरण का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए……..2+4=6

भारतीया संस्कृति तु सर्वेषां मतावलम्बिनां संगमस्थली काले काले विविधाः विचारा: भारतीयसंस्कृतौ समाहिताः एषा संस्कृतिः समासिकी संस्कृतिः यस्याः विकासे विविधाना जातीनां, सम्प्रदायानां विश्वासनाञ्च योगदानं दृश्यते। अतएव अस्माकं भारतीयानाम् एका संस्कृति एका च राष्ट्रियता

अथवा

नीर-क्षीर- विवेके हंसालस्यं त्वमेव तनुषे चेत्
विश्वस्मिनन्नधुनान्यः कुलवतं पालयिष्यति कः ।।

ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में लिखिए …………………1+1=2

i) कुत्र मरणं मलं भवति?

ii) कविः चातकं किम् उपदिशति ?

iii) नरः कि हित्वा न शोचति ?

(iv) विदेशेषु किम् मित्रम् अस्ति?

  1. क) निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय दीजिए तथा उनकी दो प्रमुख रचनाओं के नाम बताइए……2+1=3

i) जयशंकर प्रसाद

ii) रामचन्द्र शुक्ल

iii) डॉo राजेन्द्र प्रसाद

ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक जीवन का परिचय लिखिए तथा उनकी दो प्रमुख रचनाओं के नाम बताइए ………..2+1=3

i) तुलसीदास

ii) सुमित्रानन्दन पंत

iii) रामनरेश त्रिपाठी ।

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi काव्यांजलि Chapter 5 स्वयंवर-कथा, विश्वामित्र और जनक की भेंट (केशवदास) free pdf

  1. क) करुण रस की परिभाषा लिखिए तथा एक उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।…….. 1+1=2

ख) उपमा लिखिए। अथवा रुपक अलंकार की सोदाहरण परिभाषा………….. 1+1=2

ग) चौपाई छन्द के लक्षणों का उल्लेख करते हुए एक उदाहरण भी दीजिए। …………..1+1=2

  1. क) निम्नलिखित में से किसी एक पद का समास-विग्रह कीजिए तथा समास का नाम भी बताइए…………1+1=2

i) गिरिधारी

ii) नीलकण्ठ

iii) वीणापाणि

ख) निम्नलिखित मुहावरों तथा लोकोक्तियों में से किन्हीं दो का अर्थ स्पष्ट करते हुए अपने वाक्य में उनका प्रयोग कीजिए………… 1+1=2

1) ईंट का जवाब पत्थर से देना

ii) डूबते को तिनका का सहारा

iii) कमर कसना

iv) ओखली में सिर देना।

ग) निम्नलिखित में से किसी एक के दो पर्यायवाची लिखिए………….1+1=2

i) कमल

ii) पृथ्वी

iii) लक्ष्मी

(iv) आकाश

घ) निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं दो के तत्सम रुप लिखिए,……1+1=2

i) हिय

ii) हाथ

iii) पोथी

iv) सूरज

ङ) निम्नलिखित में से किन्ही दो के विपरीतार्थक शब्द लिखिए……….1+1=2

i) आनन्द

ii) उठना

iii) कटु

iv) साक्षर।

च) निम्नलिखित वाक्यांशों में से किन्ही दो के लिए एक-एक शब्द लिखिए…………. 1+1=2

i) जो न जाना गया हो।

ii) अकस्मात या एकाएक घटित होने वाला।

iii) दोपहर के बाद का समय।

iv) जिस भूमि में कुछ उत्पन्न न होता हो। में

  1. क) निम्नलिखित में से किसी एक शब्द में सन्धि विच्छेद कीजिए और सन्धि का नाम भी बताइए………… 1

i) प्रत्येकः

ii) तदैव

iii) अत्यन्तः

ख) मति’ अथवा ‘पयस’ शब्द के षष्ठी विभक्ति के एकवचन का रूप लिखिए। ……………….1

ग) तत्’ अथवा ‘युष्मद शब्द के चतुर्थी विभक्ति के एकवचन का रूप लिखिए।…………….1

घ) पच’ अथवा ‘हस’ का धातु लकार पुरुष और वचन बताइए। ………………1

  1. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर निबन्ध लिखिए:-………………………. 8

i) परोपकार

ii) मेरा प्रिय पर्व

(iii) वृक्ष- मानव के सच्चे हितैषी

iv) यदि मैं प्रधानमंत्री होता

(v) भ्रष्टाचार

vi) गोस्वामी तुलसीदास

vii) मेरी प्रिय पुस्तक |

FREE PDF DOWNLOAD CLICK HERE

Leave a Comment