संवैधानिक शब्दावलियां

संवैधानिक शब्दावलियां


शासन (ruling) और प्रशासन(administration)
दोनो मे अन्तर


शासन का तात्पर्य मंत्रीगणों से है, जो किसी राज्य के लिए नीतियां बनाते है। नीति निर्माण की भूमिका निभाने के
कारण इन्हें वरिष्ठता की श्रेणी में रखा गया हैं। ये निर्वाचित हो कर 5 वर्षो के लिए कार्य करते हैं।

जबकि प्रशासन अधिकारियों/ कर्मचारियों का समूह हैं जो बनाई गई नीतियों को क्रियान्वित करते है। नियुक्ति से सेवानिवृति तक कार्य करते हैं।

लोकतन्त्र (Democracy)/गणतंत्र /राजतंत्र ( monocry)

लोकतंत्र की आसान शब्दों में बेहतरीन परिभाषा अब्राहिम लिंकन द्वारा ही बताई गई हैं
“जनता की , जनता द्वारा और जनता के लिए शासन” लोकतंत्र कहलाता हैं।

लोकतंत्र

लोकतंत्र को 2 वर्गो में विभक्त किया गया हैं
1- संसदीय लोकतंत्र(parliyamentri democracy)
2- अध्यक्षीय लोकतंत्र (presidensiyal democracy)
संसदीय लोकतंत्र में दायित्व किसी एक समूह का होता हैं
उदाहरण – भारत , ब्रिटेन

जबकि अध्यक्षीय लोकतंत्र में दायित्व किसी एक व्यक्ति पर होता हैं
उदाहरण – अमेरिका (U.S.A)

Leave a Comment