Up lekhpal bharti 2021

Up lekhpal bharti 2021 राजस्व लेखपाल भर्ती में. सीसीसी’ होगा अनिवार्य

इस बार राजस्व लेखपाल भर्ती में कंप्यूटर ज्ञान ‘सीसीसी(CCC)’ की अर्हता अनिवार्य करने की तैयारी कर रहा है। राजस्व परिषद ने इसके लिए लेखपाल नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन स्तर पर कैबिनेट से मंजूरी लेने की कार्यवाही तेजी से चल रही है।

Up lekhpal bharti 2021 इस बार CCC अनिवार्य होगा

राजस्व लेखपाल के करीब 8,000 रिक्त पदों पर भर्ती काफी समय से लंबित है। राजस्व परिषद ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती से संबंधित शैक्षिक अर्हता के साथ कंप्यूटर में सर्टिफिकेट कोर्स (सीसीसी) भी अनिवार्य करने का प्रस्ताव किया था। लेकिन लेखपाल भर्ती नियमावली में सीसीसी शामिल नहीं है। आयोग ने बिना नियमावली में शामिल हए सीसीसी को अर्हता में शामिल करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिषद ने आनन-फानन नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया है। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि लेखपाल भर्ती नियमावली में सीसीसी शामिल करने के प्रस्ताव पर जल्द से जल्द से कैबिनेट की सहमति लेने की कार्यवाही चल रही है। सहमति मिलते ही आयोग को जानकारी दे दी जाएगी। सौजन्य से अमर उजाला

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

join us
Scroll to Top