UP Board class12 History Model Paper 2022 Pdf Download

wp 1646814401827
UP Board class12 Hindi Model Paper 2022 Pdf Download

UP Board class12 History Model Paper 2022 Pdf Download कक्षा 12 इतिहास मॉडल पेपर 2022

विषय :हिंदी (101) कक्षा-12

समय: 3 घण्टे 15 मिनट                                            पूर्णांक : 70

निर्देश: प्रारम्भ 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।

नोट: (i) सभी प्रश्न अनिवार्य है।

(ii) इस प्रश्नपत्र में पाँच खण्ड है। खण्ड ‘क’ में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न है, खण्ड ‘ख’ में 05 अति लघुउत्तरीय प्रश्न है, खण्ड ‘ग’ में 06 लघु उत्तरीय प्रश्न है खण्ड ‘घ’ में 03 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न है तथा खण्ड ‘ङ’ में ऐतिहासिक तिथियों व मानचित्र से सम्बन्धित प्रश्न हैं।

(iii) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उसके सामने अंकित है।

खण्ड ‘क’–    बहुविकल्पीय प्रश्न

1. हड़प्पा सभ्यता के साक्ष्य सर्वप्रथम किस स्थान से प्राप्त हुये थे?

(क) हड़प्पा स्थल

(ख) लोथल स्थल

(ग) मोहनजोदड़ो स्थल

(घ) रोपड़ स्थल

 

2. भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के प्रथम डायरेक्टर जनरल कौन थे?

(क) जॉन मार्शल

(ख) आर० इ० एम० व्हीलर

(ग) कनिंघम

(घ) बी० एम० स्मिथ

3- चोल, चेर और पांड्य जैसे राज्यों का उदय किस क्षेत्र में हुआ था?

(क) कलिंग

(ख) तक्षशिला

(ग) तमिलकम्

(घ) कौशाम्बी

4. नलयिरादिव्यप्रबंधम् का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे था?

(क) शैव सन्तों का काव्य संकलन

(ख) अलवार सन्तों का काव्य संकलन

(ग)जैन संतो का काव्य संकलन

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

5. तालीकोटा का युद्ध कब हुआ?

(क) 1526 ई०

(ख) 1556 ई०

(ग) 1575 ई०

(घ) 1565 ई०

यह भी पढ़ें –

6. हुमायूँनामा’ की रचना किसने की थी

(क) बाबर

(ख)हुमायूँ

(ग)  गुलबदन बेगम

(घ) रोशन आरा

7- बंगाल में इस्तमरारी (स्थायी बन्दोबस्त कब लागू किया गया

 

(क) 1790 50

(ख) 1793 ई०

(ग) 1795 ई०

(घ) 1798 ई0

 

8. 1798 ई० की सहायक संधि को किसने तैयार किया था?

 

(क) लार्ड डलहौजी

(ख) लार्ड कैनिंग

(ग) हेनरी हार्डिंग

(घ) लार्ड वेलेजली

9 चौरा-चौरी की हिंसक घटना के बाद किस आन्दोलन को स्थगित कर दिया गया?

 

(क) भारत छोड़ो आन्दोलन

(ख) सविनय अवज्ञा आन्दोलन

(ग) असहयोग आन्दोलन

(घ) होमरूल आन्दोलन

10- संविधान सभा में ऐतिहासिक उद्देश्य” का प्रस्ताव किसने पेश किया था?

 

(क) महात्मा गाँधी

(ख) जवाहर लाल नेहरू

(ग) राजेन्द्र प्रसाद

(घ) वल्लभ भाई पटेल

 

खण्ड ‘ख’-    अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

11- विजय नगर साम्राज्य की स्थापना किसने और कब की थी?

12- भारतीय पुरातत्व का जनक किसे कहा जाता है? वह भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के जनरल कब बने?

13- बुद्ध के जीवन में निम्नलिखित स्थानों का क्या सम्बन्ध है?

(1) लुंबिनी

(2)बोध गया

(3) सारनाथ

(4) कुशीनगर

14- 1857 के विद्रोह के किन्हीं दो प्रमुख केन्द्रो तथा उनके नेताओं के नाम लिखिये ।


15. भारत का संविधान कब लागू हुआ? संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

लघु उत्तरीय प्रश्न

16- साँची के स्तूप के संरक्षण में भोपाल की बेगमों की भूमिका का वर्णन कीजिए?

17- अभिलेखशास्त्रियों की कुछ समस्याओं की सूची बनाइये?

18. बे शरिया और बा शरिया सूफी परम्परा के बीच एकरूपता और अन्तर दोनों को स्पष्ट कीजिए?

19 विजय नगर की जल आवश्यकताओं को किस प्रकार पूरा किया जाता था?

20- जमींदार लोग अपनी जमींदारियों पर किस प्रकार नियंत्रण बनाये रखते थे?

21- संविधान सभा के सामने पेश किये गये उद्देश्य प्रस्ताव में किन आदर्शों पर जोर दिया गया था?

खण्ड ‘घ’ – दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

22- पुरातत्वविद किस प्रकार अतीत का पुनर्निर्माण करते है?

अथवा

स्तूप क्यों और किस प्रकार बनाये जाते थे?

23- अवध में विद्रोह इतना व्यापक क्यों था? किसान,ताल्लुकेदारऔर जमींदार उसमें क्यों शामिल हुये? 

अथवा

असहयोग आन्दोलन एक तरह का प्रतिरोध कैसे धार यह आन्दोलन क्यों स्थगित किया गया?

24. सूफी मत के मुख्य धार्मिक विश्वासों और आचारों की व्याख्या कीजिए?

अथवा

मुगल दरबार में पांडुलिपि तैयार करने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए?

खण्ड-‘ड’

25- निम्नलिखित ऐतिहासिक तिथियों से सम्बन्धित घटनाओं का उल्लेख कीजिए

(क) 322 ईसा पूर्व

(ख)78 ई०

(ग) 3000 ईसा पूर्व

(घ)1942 ई0

(ङ) 1347 ई०

(च) 1510 ई०

 

26- मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

• दिये गये भारत के रेखा- मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों का अंकन (●) चिन्ह द्वारा दर्शाइये तथा उनके नाम भी लिखिये। सही नाम तथा सही स्थान दर्शाने के लिए 1+1 अंक निर्धारित है।

A-वह स्थान जहाँ से जुते हुये खेत का साक्ष्य मिला है।

B-वह स्थान जो चन्द्रगुप्त मौर्य की राजधानी थी। 

C-वह स्थान जहाँ शेख सलीम चिश्ती की दरगाह है।

D-वह स्थान जहाँ से 1857 ई० का विद्रोह प्रारम्भ हुआ। 

E- वह स्थान जहाँ गाँधी जी ने नमक कानून तोड़ा।

(केवल दृष्ट बाधिक परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या-26 के मानचित्र कार्य के विकल्प स्वरूप)

1 जुते हुए खेत का साक्ष्य किस स्थान से मिला है? 2. चन्द्रगुप्त की राजधानी किस स्थान पर थी।

3- शेख सलीम चिश्ती की दरगाह किस स्थान पर है?

4- 1857 ई० का विद्रोह कहाँ से प्रारम्भ हुआ?

5. गाँधी जी ने नमक कानून कहाँ तोड़ा?


 

1 thought on “UP Board class12 History Model Paper 2022 Pdf Download”

Leave a Comment