Up Board Class 10 Social science Paper (825 BZ) 2022 यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान का पेपर हल सहित free pdf

Up Board Class 10 science Paper (825CA) 2022
Up Board Class 10 Social science Paper (825CA) 2022

Up Board Class 10 Social science Paper (825 BZ) 2022 यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान का पेपर हल सहित free pdf

सामाजिक विज्ञान 825 BZ

समय : तीन घण्टे 15 मिनट [ पूर्णांक : 70]

नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।

i) यह प्रश्नपत्र दो खण्डों क एवं ख में विभाजित है। प्रत्येक खण्ड के सभी प्रश्न एक साथ हल करना आवश्यक है। प्रत्येक खण्ड का उत्तर नए पृष्ठ से लिखिए

ii) प्रश्नपत्र में चार प्रकार के प्रश्न हैं। बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय, जिनके सम्बन्ध में निर्देश उनके आरम्भ में दिये गये हैं।

iv) क तथा ख खण्डों हेतु दिये गये मानचित्रों को उत्तर पुस्तिका में मजबूती के साथ संलग्न करना आवश्यक है।

v) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से खण्ड क में प्रश्न संख्या 14 तथा खण्ड ख में प्रश्न संख्या 28 के उत्तर लिखने के लिये दिये गये हैं।

खण्ड क

1- ऑटो बान बिस्मार्क का संबंध किस देश से था
A-इटली
B- जर्मनी
C- फ्रांस
D- ब्रिटेन


2- निम्नलिखित में से किसे 1871 में जर्मनी का प्रथम सम्राट घोषित किया गया था


विलियम प्रथम
विलियम द्वितीय
फ्रेडरिख विल्हेम प्रथम

फ्रेडरिख विल्हेम चतुर्थ

३-1789 में फ्रांस का किस प्रकार का राज्य था


A असीमित राजतंत्र
B सीमित राजतंत्र
C प्रजातंत्र
D गणतंत्र


4- निम्नलिखित में से कौन सा देश केंद्रीय शक्तियों में सम्मिलित था


A ब्रिटेन
B फ्रांस
C जर्मनी
D रूस


5- श्रीलंका में निम्नलिखित में से कौन सा बहुसंख्यक वर्ग है

A तमिल
B मुस्लिम
C ईसाई
D सिंहली


6- निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत का संघीय राज्य नहीं है
उत्तर प्रदेश
महाराष्ट्र
पंजाब
दिल्ली
7- 1929 में होने वाली आर्थिक महामंदी के दो कारण लिखिए


8- लोकतांत्रिक शासन के कोई दो लाभ बताइए


9- निर्धनता लोकतंत्र के लिए घातक है इस कथन की विवेचना कीजिए


10 वैश्वीकरण ने किस प्रकार राष्ट्रीय कंपनियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियां के रूप में उभरने योग्य बनाया


अथवा


प्रौद्योगिकी ने वैश्वीकरण की प्रक्रिया को किस प्रकार उत्प्रेरित किया उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए


11 – व्यक्ति की गरिमा की अभिवृद्धि के संदर्भ में लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल्यांकन हम किस प्रकार कर सकते हैं स्पष्ट कीजिए


अथवा


लोकतांत्रिक व्यवस्था राजनीतिक समानता पर आधारित होती है उदाहरण सहित स्तन की पुष्टि कीजिए

12- असहयोग आंदोलन किसने चलाया था इसके किन्हीं तीन कारणों का उल्लेख कीजिए


अथवा


सविनय अवज्ञा आंदोलन कब चलाया गया था इसके प्रमुख तीन कारणों का उल्लेख कीजिए

13- लोकतांत्रिक व्यवस्था के तीसरे स्तर को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा 1992 में उठाए गए कदमों की व्याख्या कीजिए


अथवा


आधुनिक भारत में जाति और जाति व्यवस्था में आए बदलावों का वर्णन कीजिए

मानचित्र संबंधी कार्य


14 – a वह स्थान जहां 1927 में कांग्रेस ने अपना अधिवेशन किया था
b वह स्थान जहां महात्मा गांधी ने अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाया
c वह स्थान जहां कांग्रेस ने अपना कांग्रेस अधिवेशन 1929 में किया था
d वह स्थान जहां नील की खेती वाले किसानों ने सत्याग्रह किया था
e वह स्थान जहां जलियांवाला बाग कांड हुआ था


( केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में)


निम्न प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए मानचित्र का प्रयोग ना कीजिए


A वर्ष 1927 में कांग्रेस ने अपना अधिवेशन कहां किया था
B महात्मा गांधी ने अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन कहां से प्रारंभ किया था
C कांग्रेस ने अपना अधिवेशन 1929 में कहां किया था
D नील की खेती करने वाले किसानों ने सत्याग्राह कहाँ किया था
E जलियांवाला बाग कांड कहां हुआ था

खण्ड ख


निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए


प्रश्न 15- पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निम्नलिखित में से प्रमुख कारण क्या है


A वाहन खेती
B अधिक सिंचाई
C वनोन्मूलन
D अति पशु चारण


16- निम्नलिखित में से कौन-सा एक व्यक्तिगत संसाधन नहीं है


A बगान
B चारागाह
C भूमि
D खनिज संसाधन


१७- निम्नलिखित में से कपास की खेती के लिए कौन सी मिट्टी उत्तम है


A जलोढ़ मिट्टी
B लाल मिट्टी
C काली मिट्टी
D लेटराइट मिट्टी


18- हेमेटाइट का संबंध किस खनिज से है


A तांबा
B बॉक्साइट
C सोना
D लोहा अयस्क


19-मानव विकास रिपोर्ट 2018 में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ था


A 125 वां
B 124 वां
C 129 भाग
D 130 वां

20 एगमार्क किन वस्तुओं के लिए प्रमाणिक चिन्ह है


A उपभोग वस्तु
B सेवा वस्तु
C खाद्य पदार्थ
D इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं

अति लघ उत्तरीय प्रश्न


21- खनिज क्या है


22- देश की सबसे बड़ी गैस पाइप लाइन कौन सी है


23- खरीफ फसलों के कोई दो उदाहरण दीजिए


24- भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल क्यों है कोई तीन कारण दीजिए


अथवा


अभ्रक की उपयोगिता बताइए


25 भारत में इसके दो उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए


25- विदेशी व्यापार को अनुकूलन बनाने के कोई तीन सुझाव दीजिए


अथवा


आर्थिक गतिविधियां रोजगार की परिस्थितियां के आधार पर कैसे वर्गीकृत की जाती हैं


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न


26 किसी अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्व होता है समझाइए
अथवा
प्राकृतिक तथा मानवीय संसाधनों में अंतर स्पष्ट कीजिए


27- तृतीय क्षेत्रक का अन्य क्षेत्रक से भिन्न कैसे हैं व्याख्या कीजिए
अथवा
राष्ट्रीय आय तथा प्रति व्यक्ति आय में भेद कीजिए


28- विभिन्न देशों की तुलना करने के लिए इनमें से कौन बेहतर है


मानचित्र कार्य


दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए


1 टिहरी बांध चिन्ह द्वारा
2- अभ्रक उत्पादन का एक चित्र चिन्ह द्वारा नाम सहित
३- आणविक ऊर्जा का एक चित्र चिन्ह द्वारा नाम सहित
4- ताप्ती नदी चिन्ह द्वारा नाम सहित
5- प्रयागराज नगर चिन्ह द्वारा नाम सहित

( दृष्टिबाधित छात्रों के लिए )


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी पुस्तिका में लिखिए मानचित्र का प्रयोग न कीजिए


A टेहरी बांध किस नदी पर स्थित है
B अभ्रक उत्पादन के क्षेत्र का नाम लिखिए
C आणविक ऊर्जा के किसी एक केंद्र का नाम लिखिए
D ताप्ती नदी किस सागर में गिरती है
E प्रयागराज नगर किस लिए प्रसिद्ध है

Leave a Comment