NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 1 How, When and Where कैसे कब और कहाँ

NCERT Solutions for Class 8 Social Science 1

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 1 How, When and Where कैसे कब और कहाँ

NCERT Solutions for Class 8 Social Science प्रिय छात्रों यहाँ पर आपको NCERT Solutions for Class 8 Social Science का सम्पूर्ण हल दिया जा रहा है

पाठ से संबंधित मुख्य बिन्दु

रॉबर्ट क्लाइव ने रेनेल को हिंदुस्तान के नक़्शे तैयार करने का काम सौंपा था। भारत पर अंग्रेजों की विजय के समर्थक रेनेल को वर्चस्व स्थापित करने की प्रक्रिया नक्शे तैयार करना |


भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स था । आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबैटन था |

1817 में स्कॉटलैंड वेफ अर्थशास्त्री और राजनीतिक दार्शनिक जेम्स मिल ने तीन विशाल खंडों में ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया (ब्रिटिश भारत का इतिहास) नामक एक किताब लिखी।

इस किताब में जेम्स मिल ने भारत के इतिहास को हिंदू, मुसलिम और ब्रिटिश, इन तीन काल खंडों में बाँटा था।

इतिहास को हम अलग-अलग काल खंडों में बाँटने की कोशिश इसलिए करते हैं । इसकी भी एक वजह है। हम एक दौर की खासियतों, उसके केंद्रीय तत्वों को पकड़ने की कोशिश करते हैं। इसीलिए ऐसे शब्द महत्वपूर्ण हो जाते हैं जिनके सहारे हम समय को बाँटते हैं। ये शब्द अतीत के बारे में हमारे विचारों को दर्शाते हैं। वे हमें बताते हैं कि एक अवधि से दूसरी अवधि के बीच आए बदलावों का क्या महत्व होता है।

मिल को लगता था कि सारे एशियाई समाज सभ्यता के मामले में यूरोप से पीछे हैं।

जेम्स मिल का मानना था कि भारत में अंग्रेजों के आने से पहले यहाँ हिंदू और मुसलमान तानाशाहों का ही राज चलता था। यहाँ चारों ओर केवल धार्मिक बैर, जातिगत बंधनों और अंधविश्वासों का ही बोलबाला था ।

मिल ने तो यहाँ तक सुझाव दिया था कि अंग्रेजों को भारत के सारे भूभाग पर कब्जा कर लेना चाहिए ताकि भारतीय जनता को ज्ञान और सुखी जीवन प्रदान किया जा सके। उनका मानना था कि अंग्रेजों की मदद के बिना हिंदुस्तान प्रगति नहीं कर सकता।

अंग्रेजों द्वारा सुझाए गए वर्गीकरण से अलग हटकर इतिहासकार भारतीय इतिहास को आमतौर पर ‘प्राचीन’, मध्यकालीन’, तथा ‘आधुनिक’ काल में बाँटकर देखते हैं।

पश्चिम में आधुनिक काल को विज्ञान, तर्क, लोकतंत्र, मुक्ति और समानता जैसी आधुनिकता की ताकतों के विकास का युग माना जाता है।

अंग्रेजी शासन वाले युग को इतिहासकार औपनिवेशिक युग भी कहते हैं । अंग्रेजों ने भारत को जीता और स्थानीय नबाबों और राजाओं को दबाकर अपना शासन स्थापित किया | उन्होंने अर्थव्यवस्था व समाज पर नियंत्रण स्थापित किया, अपने सभी खर्ची के लिए भारतियों से राजस्व वसूल किया

ब्रिटिश शासन के कारण यहाँ की मूल्य-मान्यताओं और पसंद-नापसंद, रीति-रिवाज व तौर-तरीकों में बदलाव आए। जब एक देश पर दूसरे देश के दबदबे से इस तरह के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव आते हैं तो इस प्रक्रिया को औपनिवेशीकरण कहा जाता है।

अंग्रेजी शासन द्वारा तैयार किए गए सरकारी रिकॉर्ड इतिहासकारों का एक महत्वपूर्ण साधन होते हैं।

अंग्रेजों को यह भी लगता था कि तमाम अहम दस्तावेशों और पत्रों को सँभालकर रखना शरूरी है। महत्वपूर्ण दस्तावेशों को बचाकर रखने के लिए अभिलेखागार (आर्काइव) और संग्रहालय जैसे संस्थान भी बनाए गए।

अंग्रेजों का विश्वास था कि किसी देश पर अच्छी तरह शासन चलाने के लिए उसको सही ढंग से जानना जरूरी होता है।

उन्नीसवीं सदी की शुरुआत तक पूरे देश का नक्शा तैयार करने के लिए बड़े-बड़े सर्वेक्षण किए जाने लगे। गांवों में राजस्व सर्वेक्षण किए गए। इन सर्वेक्षणों में धरती की सतह, मिट्टी की गुणवत्ता, वहाँ मिलने वाले पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं तथा स्थानीय इतिहासों व फैसलों का पता लगाया जाता था।

जनगणना के जरिए भारत के सभी प्रांतों में रहने वाले लोगों की संख्या, उनकी जाति, इलाके और व्यवसाय के बारे में जानकारियाँ इकट्ठा की जाती थीं। इसके अलावा वानस्पतिक सर्वेक्षण, प्राणि वैज्ञानिक सर्वेक्षण, पुरातात्वीय सर्वेक्षण, मानवशास्त्रीय सर्वेक्षण, वन सर्वेक्षण आदि कई दूसरे सर्वेक्षण भी किए जाते थे।

जैसे-जैसे छपाई की तकनीक फैली, अख़बार छपने लगे और विभिन्न मुद्दों पर जनता में बहस भी होने लगी। नेताओं और सुधारकों ने अपने विचारों को फैलने के लिए लिखा, कवियों और उपन्यासकारों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए लिखा।

पाठ्य पुस्तक मे दिए गए अभ्यास प्रश्न :

प्रश्न 1: सही और गलत बताएँ

(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू, मुसलिम, ईसाई, तीन काल खंडों में बाँट दिया था।

(ख) सरकारी दस्तावेजों से हमें ये समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं।

(ग) अंग्रेजों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्वपूर्ण होते हैं।

उत्तर :(क) गलत
(ख) गलत
(ग) सही

प्रश्न 2: जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह काल खण्डों में बाँटा है, उसमें क्या समस्याएँ है ?

उत्तर: जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को तीन काल खण्डों में बाँटा | (i) हिन्दू (ii) मुसलमान (iii) ब्रिटिश इनमें निम्न समस्याएँ है

(i) किसी भी युग को केवल उस समय के शासकों के धर्म के हिसाब से काल खण्डों को नहीं बाँटा जा सकता है

(ii) वे यह दर्शाना चाहते थे कि ब्रिटिश शासन से पहले भारत जाति धर्म के नाम पर बंटा था |

(iii) जबकि प्राचीन युग के शासकों का कोई धर्म नहीं था ।\

प्रश्न 2: अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा ?

उत्तरः अंग्रेजों ने दस्तावेजों को संग्रहालय और अभिलेखागार बनाकर सुरक्षित रखा |

प्रश्न 3: इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है ?

उत्तरः पुराने अखबारों में जो जानकारियाँ होती थी वे सच्ची और ठीक होती थी, जबकि पुलिस की रिपोर्ट झूठी होती थी अंग्रेजी शासन में पुलिस अंग्रेजों के कहने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करती थी, जिसका विश्वास नहीं किया जा सकता था। जबकि अखबारों की जानकारियाँ सच्ची रिपोर्टों पर आधारित होती थी । अखबारें स्वतंत्र रूप से घटनाओं को लिखती थी |

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न :-

प्रश्न 1: रॉबर्ट क्लाइव ने किस व्यक्ति को हिंदुस्तान का नक्शा तैयार करने का कार्य सौपा था ?
उत्तर : रेनेल को |

प्रश्न 2: इतिहास में किन घटनाओं के लिए तिथियाँ महत्वपूर्ण है ?
उत्तर : इतिहास में निम्न घटनाओं के लिए तिथियाँ महत्वपूर्ण होती है, जैसे राजा को कब ताज पहनाया गया, किस साल उसकी शादी हुई, किस साल उसके घर बच्चा पैदा हुआ, किस साल वह कौन सी लड़ाई लड़ी, कब उसकी मृत्यु हुई और उसके बाद कौन शासक गद्दी पर बैठा |

प्रश्न 3: भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ?
उत्तर : वॉरेन हेस्टिंग्स 1773 ई० में

प्रश्न 4: भारत का आखिरी वायसराय कौन था ?

उत्तर : लार्ड माउन्टबैटन |

प्रश्न 5: जेम्स मिल कौन था ?

उत्तर: जेम्स मिल स्कॉटलैंड का एक अर्थशास्त्री और राजनितिक दार्शनिक था | उसने ए हिस्ट्री ऑफ़ ब्रिटिश इंडिया नामक एक किताब लिखी ।

प्रश्न 6: जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को कितने काल खण्डों में बाँटा है ।
उत्तर : जेम्स मिल में भारतीय इतिहास को तीन काल खंडो में बाँटा है।

(i) हिन्दू (ii) मुसलमान (iii) ब्रिटिश प्रश्न


7: इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को कितने भागों में बाँटा ?
उत्तर : इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को निम्न भागों में बाँटा |

(i) प्राचीन भारत

(ii) मध्यकालीन भारत

(iii) आधुनिक भारत

Leave a Comment