Daily Current Affairs 4 september Important Question

Daily Current Affairs in Hindi 1
Daily Current Affairs 4 september

Daily Current Affairs 4 september Important Question

Daily Current Affairs 4 september : हर वर्ष लाखों छात्र अनेक प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स के बहुत प्रश्न पूछे जाते हैं कई बार करंट अफेयर के प्रश्न आपके सिलेक्शन और रिजेक्शन का कारण भी बन जाते हैं प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार अभ्यर्थी करंट अफेयर्स से जुड़े आसान सवालों के जवाब भी भूल जाते हैं तथा सरकारी नौकरी लेने से चूक जाते हैं | इसी को देखते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी छात्र और छात्राओं के लिए करंट अफेयर से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु आपके लिए लेकर आए हैं | यह सूचना आपको रोज नई नई उपडेट के साथ मिलती रहेगीं | आप इनको तैयार करके अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं मैं सफलता हासिल कर सकते हैं |

प्रश्न 1 – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार मंगोलिया की यात्रा पर कब से कब तक जाने वाले हैं?

उत्तर – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार मंगोलिया की यात्रा पर 5 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक रहने वाले हैं।

प्रश्न 2 – “ग्रामीण पिछवाड़े सूअर पालन योजना ” कौन शुरू करने जा रहा है?
उत्तर – “ग्रामीण पिछवाड़े सूअर पालन योजना” मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा शुरू करने जा रहे हैं।

प्रश्न 3 – मेघालय की राजधानी क्या है?

उत्तर – मेघालय की राजधानी शिलांग है।

प्रश्न 4 – मेघालय के राज्यपाल कौन है?

उत्तर – मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक हैं।

प्रश्न 5 – उत्तर प्रदेश में ऐसा पहला गांव कौन सा बना है जहां पर हर घर में आर ओ का पानी है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश का ” भरतोल ” ऐसा पहला गांव बना है जहां हर घर में आर ओ के पानी की व्यवस्था है।

प्रश्न 6 – संसद टीवी का प्रभार किसे सौंपा गया है?

उत्तर – संसद टीवी का प्रभार लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को सौंपा गया है।

प्रश्न 7 – लोकसभा टीवी और राज्य सभा टीवी दोनों को एक साथ मर्ज करने का निर्णय कब लिया गया?

उत्तर – लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी दोनों को एक साथ मर्ज करने का निर्णय फरवरी 2021 में लिया गया।

प्रश्न 8 – अब तक लोकसभा टीवी और राज्य सभा टीवी दोनों के सीईओ कौन थे?

उत्तर – अब तक लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी दोनों के सीईओ आईएएस ऑफिसर रवि कपूर थे।

प्रश्न 9 – लोकसभा टीवी और राज्य सभा टीवी दोनों को मर्ज करके क्या नाम दिया गया?

उत्तर – लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी दोनों को मर्ज करके संसद टीवी नाम दिया गया।

प्रश्न 10 – शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नए सीएमडी कौन चुने गए हैं?

उत्तर – शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नए सीएमडी कैप्टन बी के त्यागी चुने गए हैं।

प्रश्न 11 – शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का मुख्यालय कहां पर है?

उत्तर – शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का मुख्यालय मुंबई में है।

प्रश्न 12 – शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की स्थापना कहां हुई?

उत्तर – शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की स्थापना मुंबई में हुई थी।

प्रश्न 13 – शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की स्थापना कब हुई?

उत्तर – शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना 2 अक्टूबर 1961 में हुई।

प्रश्न 14 – आपूर्तिकर्ता श्रंखला के लिए वित्त पोषण में सुधार के लिए सहयोग किसने किया?

उत्तर – आपूर्तिकर्ता श्रंखला के लिए वित्त पोषण में सुधार के लिए इंडसइंड बैंक और एडीबी ने सहयोग किया।

प्रश्न 15 – भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में कब तक उभरेगा?

उत्तर – भारत दुनिया के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में 2029 तक उभरेगा।

प्रश्न 16 – भारतवर्ष पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में किस को पछाड़कर सामने आया है?

उत्तर – भारतवर्ष united किंगडम को पीछे छोड़ कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है।

प्रश्न 17 – इस वर्ष 2022 में अप्रैल से जून में बेरोजगारी दर कितना प्रतिशत गिर गई?

उत्तर – इस वर्ष अप्रैल से जून में बेरोजगारी दर 7.6 परसेंट गिर गई।

प्रश्न 18 – पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एमी संस्कार कैसे जीता?

उत्तर – पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एमी पुरस्कार नेटफ्लिक्स वृत्तचित्र में अपने वर्णन के लिए जीता।

प्रश्न 19 – डिवोर्स एंड डेमोक्रेसी: ए हिस्ट्री ऑफ पर्सनल लॉ इन post-independence इंडिया नामक पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर – डिवोर्स एंड डेमोक्रेसी: ए हिस्ट्री ऑफ पर्सनल लॉ इन post-independence इंडिया नामक पुस्तक सौम्या सक्सेना ने लिखी है।

प्रश्न 20 -डिवोर्स एंड डेमोक्रेसी: ए हिस्ट्री ऑफ पर्सनल लॉ इन post-independence इंडिया नामक किताब किस विषय पर आधारित है?

उत्तर -डिवोर्स एंड डेमोक्रेसी: ए हिस्ट्री ऑफ पर्सनल लॉ इन post-independence इंडिया नामक किताब भारत में पारिवारिक कानून ,धर्म, लिंग और राजनीति पर आधारित है।

प्रश्न 1- गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में कौन से वेब पोर्टल का अनावरण करेंगे?

उत्तर – गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में CAPF eAwas वेब पोर्टल का अनावरण करेंगे।

प्रश्न 2 – कर्नाटक सरकार द्वारा जारी की गई विश्वव्यापी स्टार्टअप प्रतियोगिता उद्देश्य क्या है?

उत्तर – कर्नाटक सरकार द्वारा जारी की गई विश्वव्यापी स्टार्टअप प्रतियोगिता का उद्देश्य विनिर्माण और स्थिरता से संबंधित उद्योगों में उद्यमियों की सहायता करना है।

प्रश्न 3 – उड़ीसा सरकार ने कौन सी योजना के अंतर्गत 869 करोड रुपए का किसानों के हित के लिए वितरण किया?

उत्तर- उड़ीसा सरकार ने कालिया योजना के अंतर्गत 869 करोड रुपए का किसानों के हित के लिए वितरण किया।

प्रश्न 4 – एनएचपीसी के सीएमडी के रूप में किसे नामित किया गया?

उत्तर – एनएचपीसी के सीएमडी के रूप में यमुना कुमार चौबे को नामित किया गया।

प्रश्न 5 – स्टारबक्स ने भारतीय मूल के किस व्यक्ति को सीईओ नामित किया?

उत्तर – स्टारबक्स ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हा को सीईओ नामित किया।

प्रश्न 6 – पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे किस महासंघ के प्रमुख चुने गए?

उत्तर – पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे को एआईएफएफ के नए प्रमुख चुने गए।

प्रश्न 7 – अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की स्थापना कब हुई?

उत्तर – अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की स्थापना 23 जून 1937 में हुई थी।

प्रश्न 8 – अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का मुख्यालय कहां पर है?

उत्तर – अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का मुख्यालय नई दिल्ली में है।

प्रश्न 9 – भारत में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए किस-किस ने सहयोग किया?

उत्तर – भारत में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए Adobe तथा AICTE ने सहयोग किया।

प्रश्न 10 – गोल्डमैन सैक्स ने भारत की 2022 की कितनी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान किया?

उत्तर – गोल्डमैन सैक्स ने भारत की 2022 की जीडीपी को 7.6 परसेंट से घटाकर 7 परसेंट किया।

प्रश्न 11 – मूडीज ने भारत का जीडीपी अनुपात का कितना अनुमान किया?

उत्तर – मूडीज ने भारत का जीडीपी अनुपात 7.7 परसेंट अनुमान किया।

प्रश्न 12 – अभी हाल ही में भारत कौन से देश को पीछे छोड़कर 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है?

उत्तर – अभी हाल ही में भारत यूके को पीछे छोड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

प्रश्न 13 – 2022 2023 की प्रथम तिमाही में अखिल भारतीय हाउस प्राइस इंडेक्स कितना ब ढा है?

उत्तर – 2022 2023 की प्रथम तिमाही में अखिल भारतीय हाउस प्राइस इंडेक्स 3.5 परसेंट बड़ा है।

प्रश्न 14 – एनपीपीए ने व्यवसाय को आसान बनाने के लिए कौन से एप्लीकेशन लॉन्च किए?

उत्तर – एनपीपीए ने व्यवसाय को आसान बनाने के लिए फार्मास्यूटिकल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम 2.0 , तथा फार्मा सही दाम 2.0 नामक एप्स लांच किए।

प्रश्न 15 – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल शांति पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न 16 – पहला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार कब आयोजित किया गया?
उत्तर – पहला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 31 अगस्त 1958 को आयोजित किया गया।

प्रश्न 18 – क्वाड वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की मेजबानी कौन करेगा?

उत्तर – क्वाड वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की मेजबानी भारत करेगा।

प्रश्न 19 – WJS चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी?
उत्तर – WJS चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला अपेक्षा फर्नाडीज बनी।

प्रश्न 20 – भारत सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों को बेहतर चिकित्सा देखभाल तक पहुंच प्रदान करने के लिए कौन सा कार्यक्रम शुरू किया?

उत्तर – भारत सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों को बेहतर चिकित्सा देखभाल तक पहुंच प्रदान करने के लिए आयुष्मान CAPF कार्यक्रम शुरू किया।

प्रश्न 21:- ‘संसद टीवी’ का CEO हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर- उत्पल कुमार सिंह


प्रश्न 22:- हाल ही में ‘इंटर रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप’ में पुरुषों की 100 मीटर रेस में किसने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है ?
उत्तर- अमलान बोरगोहेन


प्रश्न 23:– किस देश में होने वाली ‘विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप 2023’ को स्थगित किया गया है ?
उत्तर- चीन


प्रश्न 24:– हाल ही में रणवीर सिंह को उनकी किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है ?
उत्तर- फिल्म 83

प्रश्न 1 – भारतीय रेलवे ने कौन से स्टेशनों पर मेघदूत मशीनें लगाई है?

उत्तर – भारतीय रेलवे ने मुंबई के स्टेशनों पर मेघदूत मशीनें लगाई हैं जिनकी सहायता से सौ पर्सेंट शुद्ध पानी पीने को मिलेगा।

प्रश्न 2 – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा शिकायतों के समाधान के लिए कौन सा पोर्टल लांच किया गया है?

उत्तर – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा शिकायतों के समाधान के लिए ई समाधान पोर्टल लांच किया गया है।

प्रश्न 3 – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना 1956 में हुई थी।

प्रश्न 4 – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

प्रश्न 5 – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार हैं।

प्रश्न 6 – राजस्थान सरकार ने महिला निधि योजना की शुरुआत क्यों की?

उत्तर – राजस्थान सरकार ने महिला निधि योजना की शुरुआत महिला उद्यमियों की सहायता के लिए की।

प्रश्न 7 – राजस्थान प्रांत के राज्यपाल कौन हैं?

उत्तर – राजस्थान प्रांत के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र हैं।

प्रश्न 8 – राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर – राजस्थान प्रांत के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत हैं।

प्रश्न 9 – राजस्थान प्रांत की राजधानी कहां पर है?

उत्तर – राजस्थान प्रांत की राजधानी जयपुर में है।

प्रश्न 10 – थाईलैंड में भारत के राजदूत के रूप में किस को नामित किया गया है?

उत्तर – थाईलैंड में भारत के राजदूत के रूप में 1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी नागेश सिंह को नामित किया गया है।

प्रश्न 11 – थाईलैंड में नामित हुए भारत के राजदूत नागेश सिंह ने किस की जगह ली है?

उत्तर – थाईलैंड में भारत की तरफ से नामित हुए राजदूत नागेश सिंह ने सुचित्रा दुरई की जगह ली है।

प्रश्न 12 – थाईलैंड की राजधानी कहां पर है?
उत्तर – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में स्थित है।

प्रश्न 13 – थाईलैंड की मुद्रा क्या है?

उत्तर – थाईलैंड की मुद्रा थाई बात है।

प्रश्न 14 – थाईलैंड के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन हैं?

उत्तर – थाईलैंड के वर्तमान प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा हैं।

प्रश्न 15 – लुधियाना में इस्पात संयंत्र स्थापित करवाने के लिए समझौता ज्ञापन पर किस-किस ने हस्ताक्षर किए?

उत्तर – लुधियाना में इस्पात संयंत्र स्थापित करवाने के लिए समझौता ज्ञापन पर टाटा स्टील और पंजाब सरकार ने हस्ताक्षर किए।

प्रश्न 16 – आईसीआईसीआई बैंक और एनएमडीएफसी ने समझौता किस लिए किया?

उत्तर – आईसीआईसीआई बैंक और एनएमडीएफसी ने बैंकिंग सॉफ्टवेयर के विकास के लिए समझौता किया।

प्रश्न 17 – सेबी ने आधार वेंचर्स पर जुर्माना क्यों लगाया?

उत्तर – सेबी ने आधार वेंचर्स पर उद्योग मानक का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया।

प्रश्न 18 – दुनिया के सबसे बड़े कार्बन फाइबर प्लांट लगाने पर कौन विचार कर रहा है?

उत्तर – दुनिया के सबसे बड़े कार्बन फाइबर प्लांट लगाने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज विचार कर रही है।

प्रश्न 19 – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी व निदेशक कौन हैं?

उत्तर – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी मुकेश अंबानी है तथा निदेशक नीता अंबानी हैं।

प्रश्न 20 – अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के किस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया?

उत्तर – अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया।

प्रश्न 1 – सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन कब लांच की जाएगी?

उत्तर -सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन 1 सितंबर 2022 को लांच की गई।

प्रश्न 2 – एक वार्षिक फसल उत्सव नुआखाई कहां मनाया जाता है?

उत्तर – वार्षिक फसल महोत्सव नुआखाई पश्चिमी उड़ीसा में मनाया जाता है।

प्रश्न 3 -अभी हाल ही में किस जिले को पांचवा पूर्ण डिजिटल बैंकिंग जिला घोषित किया गया?

उत्तर – अभी हाल ही में अल्लैपुझा को पांचवा पूर्ण डिजिटल बैंकिंग जिला घोषित किया गया।

प्रश्न 4 – आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग के महानिदेशक के रूप में किस को नामित किया गया है?

उत्तर आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग के महानिदेशक के रूप में वसुधा गुप्ता को नामित किया गया है।

प्रश्न 5 – ओएनजीसी के अंतरिम नए अध्यक्ष कौन चुने गए हैं?

उत्तर ओएनजीसी के अंतरिम नए अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव चुने गए हैं।

प्रश्न 6 – जसप्रीत बुमराह को किस ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया है?

उत्तर जसप्रीत बुमराह को अपरकेस इको फ्रेंडली लगेज ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया है।

प्रश्न 7 – पीएम मोदी द्वारा कमीशन किए गए देसी विमान वाहक का नाम क्या है?

उत्तर – पीएम मोदी द्वारा कमीशन किए गए स्वदेशी विमान वाहक का नाम आई एन एस विक्रांत है।

प्रश्न 8 – भारतीय नौसेना का नया झंडा किसके द्वारा फहराया गया?

उत्तर भारतीय नौसेना का नया ध्वज प्रधानमंत्री मोदी, केरल के मुख्यमंत्री पीनारायी विजयन, और आई एन एस विक्रांत के अन्य शीर्ष अधिकारियों द्वारा फहराया गया।

प्रश्न 9 – अगस्त के महीने में कुल कितना जीएसटी संग्रह हुआ?

उत्तर – अगस्त के महीने में जीएसटी संग्रह 28 परसेंट बढ़कर, 1.43 ट्रिलियन रुपए हुआ।

प्रश्न 10 – अभी हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कौन सा कार्ड लांच किया गया?

उत्तर अभी हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कैशबैक एसबीआई कार्ड लांच किया गया।

प्रश्न 11 – एलआईसी शीर्ष 10 मूल्यवान भारतीय कंपनियों की सूची से किसके द्वारा प्रतिस्थापित किया गया?
उत्तर – एलआईसी शीश 10 मूल्यवान भारतीय कंपनियों की सूची से बजाज और अडानी ट्रांसमिशन द्वारा स्थापित किया गया।

प्रश्न 12 – साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार नामक पुस्तक का अनावरण किसने किया?

उत्तर – साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार नामक पुस्तक का अनावरण डॉक्टर कालू भाई द्वारा किया गया।

प्रश्न 13 – अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट कब खेला जाएगा?

उत्तर – अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट 11 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक खेला जाएगा

प्रश्न 14 – पांचवा राष्ट्रीय पोषण माह 2022 कब से कब तक मनाया जा रहा है?

उत्तर – पांचवा राष्ट्रीय पोषण माह 2022, 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है।

प्रश्न 15 – विश्व नारियल दिवस कब मनाया गया?

उत्तर – विश्व नारियल 2 सितंबर को मनाया गया।

प्रश्न 16 – किस फिल्म को कॉमिक बुक रूपांतरण मिल रहा है?

उत्तर – कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत फिल्म भूल भुलैया 2 को कॉमिक बुक रूपांतरण मिल रहा है।

प्रश्न 17 – एशिया पेसिफिक कोकोनट कम्युनिटी की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – एशिया पेसिफिक कोकोनट कम्युनिटी की स्थापना दो सितंबर 1969 को हुई थी।

प्रश्न 18 – कैशबैक एसबीआई कार्ड का मुख्यालय कहां है?

उत्तर – कैशबैक एसबीआई कार्ड का मुख्यालय गुरुग्राम हरियाणा में है।

प्रश्न 19 – कैशबैक एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और सीईओ कौन है?

उत्तर – कैशबैक एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और सीईओ राममोहन राव अमारा है।

प्रश्न 20 – आई एन एस विक्रांत युद्धपोत के निर्माण में कितनी लागत आई है?

उत्तर – आई एन एस विक्रांत के निर्माण में 20000 करोड़ रुपए की लागत आई है और इसका बजन 45000 टन है।

प्रश्न 1 – अभी हाल ही में राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक खेलों की शुरुआत किसने की?

उत्तर -अभी हाल ही में राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक खेलों की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने की।

प्रश्न 2 – मुद्रास्फीति चार्ट में सबसे ऊपर कौन सा प्रदेश है?

उत्तर – मुद्रास्फीति चार्ट में सबसे ऊपर तेलंगाना प्रदेश है।

प्रश्न 3 – 2021- 2022 में कौन सा अखिल मणिपुर सुमंग लीला महोत्सव शुरू हुआ है?

उत्तर -2021- 2022 में 50 वां अखिल मणिपुर सुमंग लीला महोत्सव शुरू हुआ है।

प्रश्न 4 – अभी हाल ही में विश्व निकाय सीपीए कोषाध्यक्ष के रूप में कौन चुने गए हैं?

उत्तर – झांसी के भाजपा सांसद अनुराग शर्मा हाल ही में विश्व निकाय सीपीए कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।

प्रश्न 5 – ब्लूमबर्ग बिलेनर्स इंडेक्स के अनुसार कौन सा भारतीय दुनिया के सबसे बड़े तीसरे अमीर व्यक्ति की सूची में शामिल हुआ है?

उत्तर – ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार भारत के गौतम अडानी विश्व के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में शामिल हुए हैं।

प्रश्न 6 – नए नौसेना ध्वज का अनावरण करने जा रहा है?

उत्तर – माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी नए नौसेना ध्वज का अनावरण करने जा रहे हैं।

प्रश्न 7 – आई एन एस विक्रांत भारतीय नौसेना में कब शामिल होगा?

उत्तर – आई एन एस विक्रांत भारतीय नौसेना में 2 सितंबर 2022 को शामिल होने जा रहा है।

प्रश्न 8 – 67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 मैं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब किसे दिया गया?

उत्तर – 67 वें फिल्म फेयर पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का किताब रणबीर कपूर तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब कीर्ति सेनन को मिला।

प्रश्न 9 – आत्मकथा द हीरो ऑफ टाइगर हिल ऑटो बायोग्राफी ऑफ ए परमवीर किसके ऊपर है?

उत्तर – आत्मकथा “द हीरो ऑफ टाइगर हिल”:ऑटो बायोग्राफी ऑफ ए परमवीर , सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव, जो कि सबसे कम उम्र के 19 वर्ष के परमवीर चक्र विजेता हैं, के ऊपर लिखित है।

प्रश्न 10 – भारतीय रिजर्व बैंक के आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग के निदेशक कौन हैं?

उत्तर – भारतीय रिजर्व बैंक के आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग के निदेशक डॉ आशुतोष राराविकर हैं।

प्रश्न 11 – भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष कौन है?

उत्तर – भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमिरीवाला हैं।

प्रश्न 12 – एचएसबीसी इंडिया के महाप्रबंधक और सीईओ कौन है?

उत्तर – एचएसबीसी इंडिया के महाप्रबंधक और सीईओ हितेंद्र दवे हैं।

प्रश्न 13 – अभी हाल ही में कौन से ऑस्कर विजेता का निधन हुआ है?

उत्तर – अभी हाल ही में ऑस्कर विजेता पिक्सर एनिमेटर रॉल्फ अग्गलस्तन का निधन हुआ है।

प्रश्न 14 – अभी हाल ही में कौन से प्रख्यात अर्थशास्त्री का निधन हुआ है?

उत्तर – अभी हाल ही में प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजीत सेन का निधन हुआ है।

प्रश्न 15 -अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस 31 अगस्त को मनाया जाता है।

प्रश्न 16 – अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस 30 अगस्त को मनाया जाता है।

प्रश्न 17 – अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर – अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस, व्हेल शार्क के मूल्य और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए मनाते हैं।

प्रश्न 18 – प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजीत सेन को कौन सा पुरस्कार प्राप्त हुआ था?

उत्तर – प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजीत सेन को पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

प्रश्न 19 – प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजीत सेन कब से कब तक योजना आयोग के सदस्य रहे थे?

उत्तर – प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजीत सेन 2004 से 2014 तक योजना आयोग के सदस्य रहे थे।

प्रश्न 20 – Indigo , WEF के किस स्थिरता अभियान में शामिल हुई?

उत्तर – Indigo, WEF के Clear Skys for tomorrow अभियान में शामिल हुई।

प्रश्न 1 – उत्तराखंड के उप राज्यपाल कौन हैं?
उत्तर – उत्तराखंड के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह हैं।

प्रश्न 2 – उत्तराखंड की राजधानियां क्या है?
उत्तर – उत्तराखंड की राजधानियां नेम नहीं सर्दियों में देहरादून और गर्मियों में गैरसैंण होती है।

प्रश्न 3 – mercedes-benz इंडिया के संचालन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में कोन और कब कार्यभार सम्हालेंगे?
उत्तर – mercedes-benz के इंडिया के संचालन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में श्री संतोष अय्यर 1 जनवरी 2023 से कार्यभार संभालेंगे।

प्रश्न 4 – भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार हैं।

प्रश्न 5 – आईसीआईसीआई बैंक कोरल रुपे कार्ड को किस कार्ड के नाम से जानते हैं?
उत्तर – आईसीआईसीआई बैंक कोरल रुपे कार्ड को संपर्क रहित कार्ड के नाम से जानते हैं।

प्रश्न 6 – नीति आयोग जम्मू कश्मीर में कौन सी लैब स्थापित करने जा रहा है?
उत्तर – नीति आयोग जम्मू कश्मीर में 500 अटल टिंकरिंग लैब तैयार करने जा रहा है।

प्रश्न 7 – नीति आयोग के उपाध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी हैं।

प्रश्न 8 – नीति आयोग के सीईओ कौन हैं?
उत्तर – नीति आयोग के सीईओ परमेश्वरन अय्यर हैं।

प्रश्न 9 – मिस दिवा यूनिवर्स 2022 इस वर्ष किसको पहनाया गया?
उत्तर – मिस दिवा यूनिवर्स 2022 इस वर्ष कर्नाटक की दिवीता राय को पहनाया गया

प्रश्न 10 – चीन और ब्रिटेन को पीछे करके कौन दुनिया का सबसे बड़ा
जीवन बीमा करता बना?
उत्तर – भारत और चीन और ब्रिटेन को पीछे छोड़ कर के दुनिया का सबसे बड़ा जीवन बीमा करता बना।

प्रश्न 11 – l&t टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ और प्रबंध निदेशक कौन है?
उत्तर – l&t टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ और प्रबंध निदेशक अमित चड्डा है।

प्रश्न 12 – बीएमडब्ल्यू ग्रुप के भारत के सीईओ कौन हैं?
उत्तर – बीएमडब्ल्यू ग्रुप के भारत के सीईओ श्री विक्रम पवाह हैं।

प्रश्न 13 – बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप एकल खिताब 2022 किसने जीता?
उत्तर – बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप एकल खिताब 2022 विक्टर एकसेलसं ने जीता।

प्रश्न 14 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज कौन हैं?
उत्तर – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन बने हैं।

प्रश्न 15 – संयुक्त राष्ट्र की स्थापना कब हुई?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई।

प्रश्न 16 – संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां है?
उत्तर संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।

प्रश्न 17 – संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कौन हैं?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हैं।

प्रश्न 18 – राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस 30 अगस्त को मनाया जाता है।

Leave a Comment