उत्तर प्रदेश में अब 6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कालेज, फिलहाल जारी रहेंगी आनलाइन कक्षाएं
up school latest update: उत्तर प्रदेश में कोरोना के चलते अब 6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कालेज, जारी रहेंगी आनलाइन कक्षाएं
उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण के चलते गृह विभाग ने स्कूल और कालेज को छह फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया है । पहले शासन ने 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था | उसके बाद शिक्षण संस्थानों को फिर 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया था। इससे पहले सरकार ने 30 जनवरी तक शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया था। उसके बाद स्कूलों की बंदी की अवधि को बढ़ाकर अब 30 जनवरी कर दिया।
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सभी स्कूल और कालेज 6 फरवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान आनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण अभी जारी रहने के कारण शासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को छह फरवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद पांच जनवरी को स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था।
उत्तर प्रदेश में अब 6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कालेज
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। कोविड का प्रकोप जारी रहने पर शिक्षण संस्थानों को फिर 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया था। इसके बाद शासन ने स्कूलों की बंदी की अवधि को बढ़ाकर अब 30 जनवरी कर दिया। अब फिर से सभी स्कूल और कालेजों को छह फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
बता दें कि यूपी में बीते 24 घंटे में covid-19 से संक्रमित 7907 नए रोगी मिले हैं। वहीं 14993 मरीज covid-19 से स्वस्थ हुए हैं। नए मिल रहे मरीजों के मुकाबले कहीं ज्यादा रोगी स्वस्थ होने के कारण सक्रिय केस घटकर 65263 रह गए हैं। 17 जनवरी को प्रदेश में तीसरी लहर में सर्वाधिक covid-19 के 1.06 लाख सक्रिय केस थे। यानि 11 दिनों में covid-19 के 41353 मरीज घटे हैं। उधर 14 मरीजों की covid-19 संक्रमण से मौत हुई है। अब राज्य में covid-19 संक्रमण दर घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 6 फरवरी तक बंद किए गए। ACS अवनीश अवस्थी ने स्कूल बंद करने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/KmdOR0kL1S
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) January 28, 2022
- Avyay in sanskrit
- Mp board class 6 science varshik paper 2024 विज्ञान वार्षिक पेपर
- Mp board class 6 english varshik paper 2024 अंग्रेजी वार्षिक पेपर
- Satsangati Essay In Sanskrit सत्संगतिः निबंध संस्कृत में
- Up Board Solution For Class 12 Sanskrit Character sketch of chandal kanya चाण्डालकन्या का चरित्र चित्रण
2 thoughts on “उत्तर प्रदेश में अब 6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कालेज, फिलहाल जारी रहेंगी आनलाइन कक्षाएं”