
Yogi Cabinet Portfolios: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, ब्रजेश पाठक बने स्वास्थ्य मंत्री, जितिन प्रसाद को मिला PWD, देखें पूरी सूची
उत्तर प्रदेश राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद के लिए विधायक दल का नेता चुना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागों का बंटवारा कर दिया है मुख्यमंत्री योगी जी ने अपने पास राजस्व विभाग गृह विभाग सूचना जैसे भारी-भरकम मंत्रालय रखे हुए हैं जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास समेत छह मंत्रालय दिए गए हैं इसके अलावा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है
UP Ministers Portfolio Full List
क्रम संख्या | नाम | विभाग |
1 | योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री) | नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, नागरिक उड्डयन, न्याय, सैनिक कल्याण समेत 34 मंत्रालय |
2 | केशव प्रसाद मौर्य (डिप्टी सीएम) | ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण,खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण |
3 | ब्रजेश पाठक (डिप्टी सीएम) | चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण |
4 | सूर्य प्रताप शाही (कैबिनेट मंत्री) | कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान |
5 | सुरेश कुमार खन्ना (कैबिनेट मंत्री) | वित्त, संसदीय कार्य |
6 | स्वतंत्र देव सिंह (कैबिनेट मंत्री) | जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिकी), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण |
7 | बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री) | महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार |
8 | लक्ष्मी नारायण चौधरी (कैबिनेट मंत्री) | गन्ना विकास, चीनी मिलें |
9 | जयवीर सिंह (कैबिनेट मंत्री) | पर्यटन एवं संस्कृति |
10 | धर्मपाल सिंह (कैबिनेट मंत्री) | पशुधन,दुग्ध विकास,राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा |
11 | नंद गोपाल गुप्ता नंदी (कैबिनेट मंत्री) | औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन |
12 | भूपेंद्र सिंह चौधरी (कैबिनेट मंत्री) | पंचायती राज |
13 | अनिल राजभर (कैबिनेट मंत्री) | श्रम, सेवायोजन, समन्वय |
14 | जितिन प्रसाद (कैबिनेट मंत्री) | लोक निर्माण |
15 | राकेश सचान (कैबिनेट मंत्री) | सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथरकघा, वस्त्रोद्योग |
16 | अरविंद कुमार शर्मा (कैबिनेट मंत्री) | नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत |
17 | योगेंद्र उपाध्याय (कैबिनेट मंत्री) | उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी |
18 | आशीष पटेल (कैबिनेट मंत्री) | प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप |
19 | संजय निषाद (कैबिनेट मंत्री) | मत्स्य |
(राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | ||
20 | नितिन अग्रवाल (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | आबकारी, मद्य निषेद |
21 | कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | व्यवसायिक शिक्षा,कौशल विकास |
22 | रवींद्र जायसवाल (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन |
23 | संदीप सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | बेसिक शिक्षा |
24 | गुलाब देवी (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | माध्यमिक शिक्षा |
25 | गिरीश चंद्र यादव (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | खेल, युवा कल्याण |
26 | धर्मवीर प्रजापति (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | कारागार, होमगार्ड्स |
27 | असीम अरुण (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण |
28 | जेपीएस राठौर (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | सहकारिता |
29 | दयाशंकर सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | परिवहन |
30 | नरेंद्र कश्यप (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण |
31 | दिनेश प्रताप सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात |
32 | अरुण कुमार सक्सेना (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन |
33 | दयाशंकर मिश्र दयालु (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | आयुष, मुख्यमंत्री से संबद्ध |
34 | मयंकेश्वर सिंह (राज्य मंत्री) | संसदीय कार्य, स्वास्थ्य |
(राज्य मंत्री) | ||
35 | दिनेश खटीक (राज्य मंत्री) | जलशक्ति |
36 | संजीव गोंड (राज्य मंत्री) | समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण |
37 | बलदेव सिंह ओलख (राज्य मंत्री) | कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान |
38 | अजीत पाल (राज्य मंत्री) | विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी |
39 | जसवंत सैनी (राज्य मंत्री) | संसदीय कार्य, औद्योगिक विकास |
40 | रामकेश निषाद (राज्य मंत्री) | जल शक्ति |
41 | मनोहर लाल मन्नू कोरी (राज्य मंत्री) | श्रम एवं सेवायोजन |
42 | संजय गंगवार (राज्य मंत्री) | गन्ना विकास एवं चीनी मिलें |
43 | बृजेश सिंह (राज्य मंत्री) | लोक निर्माण |
44 | केपी मलिक (राज्य मंत्री) | वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन |
45 | सुरेश राही (राज्य मंत्री) | कारागार |
46 | सोमेंद्र तोमर (राज्य मंत्री) | ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा |
47 | अनूप प्रधान (राज्य मंत्री) | मुख्यमंत्री से संबद्ध |
48 | प्रतिमा शुक्ला (राज्य मंत्री) | महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार |
49 | राकेश राठौर गुरू (राज्य मंत्री) | नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन |
50 | रजनी तिवारी (राज्य मंत्री) | उच्च शिक्षा मंत्री |
51 | सतीश शर्मा (राज्य मंत्री) | मुख्यमंत्री से संबद्ध |
52 | दानिश आजाद अंसारी (राज्य मंत्री) | अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज |
53 | विजय लक्ष्मी गौतम (राज्य मंत्री) | ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण |