UP BOARD MODEL PAPER 2022 CLASS 12 CIVICS DOWNLOAD FREE PDF

UP BOARD MODEL PAPER 2022 CLASS 12 CIVICS DOWNLOAD FREE PDF
UP BOARD MODEL PAPER 2022 CLASS 12 CIVICS DOWNLOAD FREE PDF

UP BOARD MODEL PAPER 2022 CLASS 12 CIVICS DOWNLOAD FREE PDF

निर्देश :-

1 प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।

2 सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।

3 प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं ।

4 प्रश्न संख्या 11 से 20 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 10 शब्दों (एक वाक्य) में देना है ।

5 प्रश्न संख्या 21 से 26 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में देना है ।

6- प्रश्न संख्या 27 से 30 तक के प्रश्नों का उत्तर प्रत्येक लगभग 100-125 शब्दों में देना है ।

7- प्रश्न संख्या 31 से 32 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में देना है ।

8- सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सामने दिए गए हैं ।

खण्ड- ‘क’ (बहुविकल्पीय प्रश्न)

 

निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के लिये दिये गये चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिये ।

1 कौन-सा देश धुरी राष्ट्रों का सदस्य देश नहीं था?

(क) जर्मनी
(ग) ब्रिटेन
(ख) इटली
(घ) जापान

2- हिरोशिमा और नागासाकी किस देश में स्थित हैं?

(क) ग्रेट ब्रिटेन
(ख)संयुक्त राज्य अमेरिका
(ग) इटली
(घ)जापान

3- बर्लिन की दीवार कब खड़ी की गई ?

(क) 1960 ई०
(ख)1961 ई०
(ग) 1962 ई०
(घ)1963 ई०

4-शॉक थेरेपी का क्या अर्थ है?

(क) आघात पहुँचाकर उपचार
(ख) उपचार करके आघात पहुँचाना करना
(ग) निजीकरण को बढ़ावा देना
(घ) निजीकरण का विरोध करना

5- ‘बैंकाक घोषणा पत्र द्वारा किस संस्था का गठन किया गया?

(क) यूरोपीय आर्थिक समुदाय
(ख) संयुक्त राष्ट्र संघ
(ग) राष्ट्र संघ
(घ) आसियान

6-गाँधी जी की हत्या किस स्थान पर की गई थी?

(क) साबरमती
(ख)चम्पारन
(ग) दिल्ली
(घ)अहमदाबाद

7- ‘आपरेशन फ्लड’ किस क्षेत्र से सम्बन्धित था?

(क) डेयरी उद्योग
(ख) मत्स्य उद्योग
(ग) खाद्यान्न उत्पादन
(घ) मुर्गीपालन

8- ‘बॉम्बे प्लान’ का क्या उद्देश्य था?

(क) भारत का राजनैतिक विकास करना
(ख) भारत का सांस्कृतिक विकास करना
(ग) भारत का आर्थिक विकास करना
(घ) भारत का सर्वांगीण विकास करना

9- 1975 ई० में आपातकालीन घोषणा के समय भारत का प्रधानमंत्री कौन था?

(क) जय प्रकाश नारायण
(ख) इन्दिरा गांधी
(ग) लाल बहादुर शास्त्री
(घ) मोरार जी देसाई

10- ‘चिपको आन्दोलन का सम्बन्ध किस राज्य से था?

(क) हिमांचल प्रदेश
(ख) अरूणांचल प्रदेश
(ग) जम्मू कश्मीर
(घ) उत्तराखण्ड

(अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)

11- ‘सोवियत संघ’ का विघटन कब हुआ?

12- आसियान’ के दो सदस्य देशों का नाम लिखिए ।

13– 1962 में भारत का सीमा विवाद को लेकर किस देश से युद्ध हुआ था?

14- ‘पृथ्वी सम्मेलन किस समस्या को लेकर आयोजित किया गया था?

15- ‘साझी सम्पदा’ का क्या अर्थ है?

16- ‘नक्सलवादी’ आन्दोलन किस राज्य से प्रारम्भ हुआ?

17- गोवा संघीय राज्य क्यों बनाया गया ?

18- धर्म निरपेक्ष शब्द का क्या अर्थ है?

19- मध्यावधि चुनाव किसे कहते हैं?

20- सिक्किम विधान सभा का प्रथम चुनाव कब सम्पन्न हुआ?

लघु उत्तरीय प्रश्न -1 

21 – संयुक्त राष्ट्र संघ का निर्माण कब किया गया? इसकी किन्हीं दो विशिष्ट संस्थाओं के नाम लिखिए तथा उनके कार्यों का उल्लेख कीजिए ।

22- भारत के नागरिक के रूप में भारत की राष्ट्र संघ में स्थाई सदस्यता क्यों होनी चाहिए? इसके पक्ष में दो तर्क दीजिए ।

23- आसियान का निर्माण क्यों किया गया? क्या यह अपने उद्देश्यों की पूर्ति में सफल है? इसके पक्ष में अपने विचार स्पष्ट कीजिए ।

24- दूसरी पंचवर्षीय योजना के मध्य औद्योगिक बनाम कृषि विकास के विवाद के कारणों का उल्लेख कीजिए ।

25- 1975 ई० में आपातकाल लागू होने से हमें क्या सीख मिलती है? स्पष्ट कीजिए ।

26- 1947 ई० में स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारत की किन्हीं दो क्षेत्रीय आकांक्षाओं का कारण सहित उल्लेख कीजिए ।

लघु उत्तरीय प्रश्न-2

27- भारत और चीन की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में वर्तमान की एक ध्रुवीय व्यवस्था को चुनौती देने की क्षमता है । वर्तमान परिस्थितियों की दृष्टि से क्या आप इससे सहमत है? अपने मत की पुष्टि में तर्क भी दीजिए ।

28- वैश्विक पर्यावरण के सुरक्षा से जुड़े मुद्दे 1990 के दशक से विभिन्न देशों के लिए प्राथमिक सरोकार क्यों बन गये?

29-किन्हीं तीन कारणों का उल्लेख कीजिए । हरित क्रान्ति क्या थी? इसके दो सकारात्मक तथा दो नकारात्मक परिणामों का उल्लेख कीजिए ।

30- अयोध्या विवाद क्या था? इसका समाधान कैसे हुआ?

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

31- शीतयुद्ध क्या है? दो ध्रुवीय विश्व का आशय स्पष्ट करते हुए शीतयुद्ध के दायरों का उल्लेख कीजिए ।
अथवा
दो-ध्रुवीय विश्व का क्या अर्थ है? इसके विघटन के चार कारणों का उल्लेख कीजिए ।

32- निम्नलिखित देशों के साथ भारत के वैदेशिक सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए ।

1- भारत-पाकिस्तान

2- भारत-चीन

अथवा

गुटनिरपेक्षता की नीति का क्या अर्थ है? वर्तमान परिस्थितियों में भी यह भारत के लिए प्रासंगिक है । इसके पक्ष में अपना मत स्पष्ट करिये ।


UP BOARD 12TH CIVICS MODEL PAPER DOWNLOAD LINK

Leave a Comment