UP BOARD EXAM 2022 MODEL PAPER SOCIAL SCIENCE CLASS 10

UP BOARD EXAM 2022 MODEL PAPER SOCIAL SCIENCE CLASS 10

विषय : सामाजिक विज्ञान कक्षा-10


समय : 03 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक : 70

UP BOARD EXAM 2022 MODEL PAPER SOCIAL SCIENCE CLASS 10


निर्देश:- प्रारम्भ के 15 मिनट विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने हेतु निर्धारित हैं। यह प्रश्न पत्र दो खण्डों “क” एवं “ख” में विभाजित है।
(i)प्रत्येक खण्ड के सभी प्रश्न एक साथ हल करना आवश्यक है। प्रत्येक खण्ड का उत्तर नये पृष्ठ से आरम्भ किया जाय ।
(ii) प्रत्येक प्रश्न के लिये निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
(iii) प्रश्नपत्र में चार प्रकार के प्रश्न हैं- बहुविकल्पीय, अति लघु-उत्तरीय, लघु-उत्तरीय व विस्तृत-उत्तरीय, जिनके सम्बन्ध में निर्देश उनके आरम्भ में दिये गये हैं ।
(iv) ‘क’ तथा ‘ख’ खण्डों हेतु दिये गये मानचित्र को उत्तर पुस्तिका में मजबूती के साथ संलग्न करना आवश्यक है। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से खण्ड ‘क’ में प्रश्न संख्या 14 तथा खण्ड ‘ख’ में प्रश्न संख्या 28 के उत्तर लिखने के लिये दिये गये हैं।


निर्देश- निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए:-


1- “यंग इटली सोसाइटी” का संस्थापक कौन था? ……………………… 01
(अ) काबूर (ब) बिस्मार्क (स) मेत्सिनी (द) गैरीबाल्डी

2- “1789” की फ्रांसीसी क्रान्ति का परिणाम हुआ? ……………………….. 01
(अ) राजतन्त्र की स्थाना
(ब) प्रजातन्त्र की स्थापना
(स) अधिनायक तंत्र की स्थापना
(द) प्रभुसत्ता का राजतन्त्र से निकलकर फ्रांसीसी नागरिकों की समिति में हस्तान्तरित होना।

3- गाँधी जी के असयोग आन्दोलन को वापस लेने का मुख्य कारण था …………….. 01
(अ) चौरी-चौरा की घटना (ब) रौलेट एक्ट का विरोध
(स) खिलाफत आन्दोलन का समर्थन (द) उपर्युक्त में से सभी ।

4- भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं का समावेश है?
(अ) 24 (ब) 22 (स) 26 (द) 20

5- निम्नलिखित में से कौन-सा शासन के प्रमुख अंगों में नहीं है? ………….. 01
(अ) विधायिका (ब) न्याय पालिका (स) नगर पालिका (द) कार्यपालिका

6- 1928 में साईमन कमीशन के विरोध का ब्रिटिश सरकार पर क्या प्रभाव पड़ा? ………….. 01
(अ) 1929 में भारत के लिये ‘डोमेनियन स्टेट’ की गोलमोल घोषणा की गई।
(ब) गाँधीजी द्वारा सविनय अवज्ञा आन्दोलन चलाया गया।
(स) कांग्रेस और मुस्लिम लीग में आपसी सहमत नहीं बनी।
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।


7- समवर्ती सूची के चार विषयों का उल्लेख कीजिए? …………….(1/2+1/2+1/2+1/2)


8- सविनय अवज्ञा आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन से किस प्रकार भिन्न था? किन्ही दो का उल्लेख कीजिए?……..(1+1)


9- 2011 की जनगणना के अनुसार वो कौन से चार राज्य हैं, जहाँ लिंगानुपात सबसे कम है?…………….(1/2+1/2+1/2+1/2)

10- भारत में केन्द्र-राज्य सम्बन्धों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए?………………………. 03

अथवा

संघवाद क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताएँ लिखिए?………………….. 03

11- छापेखाने के आविष्कार का मुद्रण एवं सामाजिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा?…………….03

अथवा

मुद्रण संस्कृति ने फ्रांसीसी क्रान्ति के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ तैयार की? उसके समर्थन में दो तर्क दीजिए?….03

12- राजनीतिक दल का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसके किन्ही चार कार्यों का उल्लेख कीजिए? …(2+1+1+1+1)

अथवा

भारतीय लोकतंत्र के समक्ष आने वाली किन्हीं चार चुनौतियों का उल्लेख कीजिए?…..(1.5+1.5+1.5+1.5)

13- 16वीं सदी में देशों के मध्य होने वाले आदान-प्रदान के कोई दो उदाहरण देते हुए इस सम्बन्ध में अपना मत प्रकट कीजिए? ………….3+3

अथवा

टिप्पणी लिखिए

(क) ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी पर हमला क्यों किया? कारण बताइए। ……03

(ख) ईस्ट इंडिया कम्पनी ने भारतीय बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए गुमाश्तों को क्यों नियुक्त किया…..03

14. निर्देश : प्रश्न संख्या 14 मानचित्र से सम्बन्धित है।
निम्नलिखित स्थानों को भारत के रेखा-मानचित्रों में (.) चिन्ह द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम व सही अंकन के लिए 1/2+1/2 अंक निर्धारित हैं।

14 (i) वह स्थान जहाँ गाँधी जी ने बगान व्यवस्थान के खिलाफ किसानों को संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

(ii) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ? …1/2+1/2

(iii) वह स्थान जहाँ ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ का प्रस्ताव पारित हुआ?…..1/2+1/2
(iv) वह स्थान जहाँ से नमक आन्दोलन प्रारम्भ हुआ?……1/2+1/2
(v) वह स्थान जहाँ से 1857 में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम प्रारम्भ हुआ?……1/2+1/2

निर्देश: निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए

15- निम्नलिखित में से किस प्रान्त में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है ……….01

(अ) पंजाब (ब) उत्तर प्रदेश (स) हरियाणा (द) उत्तराखण्ड

16-इनमें से कौन सी फसल रबी की है ……………………..01

(अ) दालें (ब) मक्का (स) चना (द) कपास

१७-निम्नलिखित में से कौन सा प्राथमिक क्षेत्रक है?
(अ) डेयरी उत्पाद (ब) कपड़ा उद्योग (स) परिवहन (द) बैंक सेवाएँ


18. निम्नलिखित चट्टानों में से किस प्रकार की चट्टान के स्तरों में खनिजों का निक्षेपण और संचयन होता है? 01?

(अ) तलहटी चट्टानें (ब) कायान्तरित चट्टानें
(स) आग्नेय चट्टानें (द) इनमें से कोई नहीं।

19. निम्नलिखित में काली मृदा मुख्य रूप से किस राज्य में पायी जाती है?

(अ) जम्मू और कश्मीर (ब) राजस्थान (स) महाराष्ट्र (द) झारखण्ड

20- सामान्यतः किसी देश का विकास निम्नलिखित में से किस आधार पर निर्धारित किया जाता है? …….01

(अ) प्रति व्यक्ति आय (ब) औसत साक्षरता स्तर (स) लोगों की स्वास्थ्य स्थिति (द) उपरोक्त सभी

21. संगठित क्षेत्रक एवं असंगठित क्षेत्रक में दो अन्तर लिखिए? 1+1

22. जैव एवं अजैव संसाधन क्या हैं?किन्ही दो का उल्लेख कीजिए? 1+1

23. मुद्रा विनिमय किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए? 1+1

24. खनिज क्या है? खनिजों का वर्गीकरण लिखिए? 1+2

अथवा

चाय की खेती के लिये किस प्रकार की जलवायु उपयुक्त होती है? चाय के मुख्य दो उत्पादक क्षेत्रों का नाम लिखिए? 2+1/2 +1/2

25- तृतीय क्षेत्रक अन्य क्षेत्रकों से कैसे भिन्न है? उदाहरण देकर लिखिए? ……….2+1
अथवा

पर्यावरणीय गिरावट के मुख्य तीन कारण लिखिए?…….1+1+1

26- उद्योग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते हैं? उदाहरण सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए?…..4+2
अथवा
परिवहन एवं संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा एवं अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार क्यों कहे जाते हैं? स्पष्ट कीजिए। 06

27- वैश्वीकरण क्या है? भारत में वैश्वीकरण के प्रभाव का वर्णन कीजिए?………2+4
अथवा
उपभोक्ता अधिकार क्या हैं? व्यक्ति के लिए यह क्यों महत्वपूर्ण हैं?………….2+4

निर्देश- भारत के दिये गये मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए

28.(i) सुन्दरवन राष्ट्रीय उद्यान /// चिन्ह के द्वारा नाम सहित। 1/2+1/2

(ii) सरदार सरोवर बाँध ($) चिन्ह द्वारा नाम सहित। 1/2+1/2

(iii) महानदी ♀♀ चिन्ह के द्वारा नाम सहित । 1/2+1/2

(iv)सूत्री वस्त्र उद्योग का एक महत्वपूर्ण केन्द्र (∆∆∆) चिन्ह द्वारा नाम सहित। 1/2+1/2

(v)भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक पत्तन ® चिन्ह द्वारा नाम सहित 1/2+1/2

इस मोडल पेपर को download करने के लिए यहाँ पर क्लिक करे ➡ download LINK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

join us
Scroll to Top