Up Government 2.0 योगी आदित्यनाथ 20 मार्च को लेंगे शपथ, इकाना स्टेडियम में जोर शोर से तैयारियां शुरू

Up Government 2.0 – योगी आदित्यनाथ 20 मार्च को लेंगे शपथ इकाना स्टेडियम में जोर शोर से तैयारियां शुरू – सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विशेष सचिव आयुक्त ने 7 अफसरों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए लगाया है और 70000 लोगों के हिसाब से व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं Up Government 2.0 … Read more

यूपी के गरीबों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली बाद भी लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन; लोकसभा चुनाव तक बांटने की तैयारी

यूपी के गरीबों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली बाद भी 15 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन; लोकसभा चुनाव तक बांटने की तैयारी उत्तर प्रदेश में कोरोना समय से सभी लोगों को मुफ्त में राशन वितरण होता रहा है और यह योजना अभी तक चल रही है और यह योजना मार्च 2022 तक चलने … Read more

मुफ्त राशन योजना चुनाव के बाद भी चलती रहेगी – योगी आदित्यनाथ

मुफ्त राशन योजना चुनाव के बाद भी चलती रहेगी – योगी आदित्यनाथ गोरखपुर : कोरोनाकाल में शुरू हुई मुफ्त राशन योजना चुनाव के बाद भी चलती रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित दूरदर्शन के कान्क्लेव में इसकी घोषणा की। ‘कितना बदला यूपी’ विषय पर आयोजित विमर्श में ‘वायदों पर कितना खरी … Read more

How to apply for E Shram Card online श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

How to apply for E Shram Card online श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

 यदि आप भी घर बैठे अपने मोबाइल की मदद से E Shram Card के लिए आवेदन करना चाहते  है | तो आपको  इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे मिल जाएगी|

आप इन स्टेप्स की मदद से बिना परेशान हुए आसानी से कार्ड के लिए आवेदन करें –

सबसे पहले आप अपने मोबाइल में  दिए गए लिंक से ई श्रम के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।

आपको आश्रम योजना के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट यानी www.eshram.gov.in से आवेदन करना होगा।
इसके बाद आपके सामने इस योजना का होमपेज खुल जायेगा।
अब आपको ‘ ई श्रम पंजीकरण ‘ का चयन करना होगा ।
अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा  जहां आपको अपनी स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड के साथ आधार संख्या जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
‘ओटीपी भेजें’ विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आयेगा 

अब आपको ओटीपी डालना करना होगा और फिर  आगे बढ़ना होगा।

अब अपना बैंक खाता नंबर, पूरा नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति या पत्नी का नाम, पेशा, संगठन का नाम, मासिक आय, आय प्रमाण पत्र संख्या, अधिवास प्रमाण पत्र संख्या आदि जैसे कई  विवरण दर्ज करने होंगे।

इन सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद, आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

आवेदन पत्र पर दिए गए विवरण के सफल अनुमोदन के बाद, आप एक 12-अंकीय संख्या और जारी किए गए ई श्रम कार्ड प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
आप इस ई श्रम कार्ड को अपने फ़ोन में भी सेव कर सकते हैं l

SHRAM 1

E Shram Card के फायदे- क्या किसान भी ले सकते हैं ई-श्रम कार्ड, जानिए क्या है नियम?

ई-श्रम कार्ड:- इन दिनों भारत में बड़ी संख्या में लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों और कामगारों के लिए शुरू किया गया है। इस कार्ड को बनवाने से आपको कई फायदे मिलते हैं।  ई श्रम कार्ड पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिक की यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे ₹2 लाख  का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटनावश स्थाई विकलांगता होने पर ₹2 लाख  एवं आंशिक विकलांगता होने पर ₹1 लाख  प्रदान करने का भी प्रावधान इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सरकारी रिकॉर्ड में आने से उनके रोजगार मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। ई-श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिक सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

E Shram Card  कौन बनवा सकता है?

असंगठित क्षेत्र का कोई भी कर्मचारी जो ईपीएफ और ईएसआईसी का सदस्य नहीं है। वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है।
आपको भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए। लाभार्थी की आयु 16 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आपके पास भारत सरकार द्वार्रा जारी आधार कार्ड होना चाहिए | आपके नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना चाहिए |आयु 16-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ई श्रम कार्ड योजना के लिए पंजीकरण शुल्क सीएससी से बनबाने पर 20 रुपये लगेगा  । आपको आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

यदि आप ऑनलाइन अपने मोबाइल से बनबाते है तो आप निशुल्क बनबा सकते है |
इन श्रमिकों को अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये लोग ई-श्रम कार्ड पोर्टल www.eshram.gov.in पर जाकर आसानी से ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं |

इस योजना के अंतर्गत निम्न श्रेणी के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ मिलेगा –

कृषि मजदूर
चमड़ा मजदूर

भट्टा मजदूर
मछुआरों
छोटे किसान
निर्माण श्रमिक
पशुपालन श्रमिक
बीड़ी रोलर्स
असंगठित क्षेत्रों में लगे अन्य श्रमिक
एक असंगठित कामगार।

असंगठित कामगार कौन है?


कोई भी कामगार जो एक घर आधारित कामगार, स्वनियोजित कामगार या संगठित क्षेत्र का कामगार है, जिसमें संगठित क्षेत्र का कामगार भी शामिल है, जो ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है या सरकारी कर्मचारी नहीं है, उसे असंगठित कामगार कहा जाता है।

E Shram Card पंजीकरण के लिए क्या आवश्यक है?

पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित आवश्यक है:

आधार नंबर
मोबाइल नंबर
बैंक खाता
आईएफएससी कोड
राशन कार्ड संख्या 
आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट तस्वीर
दसवीं की अंकसूची

 

 

 

उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश विवाह (शादी) अनुदान योजना 2021, उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन योजना का नाम उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना 2021 , उत्तर प्रदेश विभाग समाज कल्याण विभाग , उत्तर प्रदेश उद्देश्य राज्य के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान देना अनुदान राशि 51000 रुपया आधिकारिक वेबसाइट upsdc.gov.in आवेदन … Read more