CG BOARD 12TH HINDI MODEL PAPER 2023

Model Question Paper 2023
CG BOARD 12TH HINDI MODEL PAPER 2023

CG BOARD 12TH HINDI MODEL PAPER 2023

PAPER WISE TERM 1(2022-23

SUBJECT HINDI

CGBSE की मुख्य भूमिका छत्तीसगढ़ राज्य भर में छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित करवाना है, CGBSE रायपुर उच्चतर माध्यमिक वार्षिक कला, विज्ञान, वाणिज्य परीक्षा मार्च 2023 से शुरू करने के लिए जिम्मेदार है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2023 डाउनलोड करें। सीजी बोर्ड कक्षा 12 मॉडल प्रश्न पत्र सीजीबीएसई परीक्षा की तैयारी करने वाले रेगुलर छात्रों के लिए एक अच्छा संसाधन है, छात्र यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य, वोकेशनल के पीडीएफ प्रारूप को डाउनलोड कर सकते हैं, इस प्रकार के सीजीबीएसई एचएसएससी मॉडल प्रश्न पत्र 2023 देखने की अनुमति देता है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड फाइनल परीक्षा में पूछे जा सकने वाले प्रश्नों को हल करना, सीजी बोर्ड कक्षा 12 मॉडल प्रश्न पत्र छात्रों को बिना किसी डर के परीक्षा देने के लिए पूर्ण अभ्यास के लिए मॉडल पेपर देता है क्योंकि उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देने की आदत नही होती है। प्रिय छात्रो आप इस वेबपेज से उपलब्ध कला, विज्ञान, वाणिज्य, व्यावसायिक धाराओं के लिए सीजी बोर्ड कक्षा 12 वीं के महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र 2023 की खोज कर रहे हैं, सभी छात्र पृष्ठ के अंत में संलग्न विषयवार प्रत्यक्ष लिंक डाउनलोड कर सकते हैं, हमने सभी सीजी बोर्ड के मॉडल पेपर की लिंक प्रदान की है ।

1 . सभी प्रश्न अनिवार्य है। परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।

2 . प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।

3 . प्रश्नों के उत्तर देते समय जो प्रश्न संख्या प्रश्न पत्र पर दर्शाई गई हैं, उत्तर पुस्तिका पर वही प्रश्न संख्या लिखना अनिवार्य हैं।

4 . उत्तर- -पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर अपना नाम, कक्षा, अनुक्रमांक, विषय, तिथि, कुल पृष्ठ अंकित करें। प्रत्येक पृष्ठ पर पृष्ठ संख्या अवश्य लिखें।

1 . निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर अंत में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीद्जिए |

पर्वत कभी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाते उनकी जड़े भले ही कुछ दूरी तक एक-दूसरे से संलग्न रहे परन्तु अन्ततः वे व्यक्तिगत, -एकांकी चोटियों के रूप में उभरते हैं। ठीक यही हाल महान् व्यक्तियों का है, प्रारम्भ में वे इकट्ठे विकसित होते हैं, लगता है कि के समान भावों से प्रेरित हैं, उनकी आशाएँ, अकाक्षाएँ, उद्देश्य तथा लक्ष्य समान हैं। कुछ समय के पश्चात प्रत्येक की प्रतिभा रंग दिखाने लगती है और वे अपने झुकाव के अनुसार बढने लगते हैं। वे अलग होकर अधिकाधिक विकसित होने लगते हैं और जो लोग जवानी में साथ-साथ काम करते रहे थे, वे वृद्धावस्था में बिल्कुल अकेले हो जाते हैं। परन्तु यदि पर्वत हाथ नहीं मिलाते तो एक दूसरे को लातें भी नहीं मारते हैं।

1 पर्वत क्या नहीं कर सकते ?
(क) हाथ नहीं मिला सकते
(ख) गले नहीं मिलते
(ग) चल नहीं सकते
(घ) एक दूसरे को लात नहीं मारते

2- पर्वत किस रूप में अन्ततः उभरते हैं?
(क) हिमालय रूप में
(ख) एकांकी चोटियों के रूप में
(ग) घाटियों के रूप में
घ ) शत्रुओं के रूप में

3- आयु बढ़ने के साथ लोग अलग-अलग क्यों हो जाते हैं ?
(क) अहम् और महत्त्वाकाक्षाएं बढ़ती है
(ख) लोग दूर दूर चले जाते हैं
(ग) अलग-अलग व्यवसाओं मे जाते हैं .
(घ) दलीय, जातीय आधार पर अलग हो जाते हैं।

4- पहाड़ वृद्धावस्था में साथ क्यों रह पाते हैं?

(क) लक्ष्य, गुण अलग रहते हैं
(ख) शारीरिक विवशता
(ग) मृत्यु भय बढ़ जाता है।
(घ) वे एक-दूसरे को लाते नहीं मारते

2 . निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-

हम नदी के द्वीप हैं।
हम नहीं कहते कि हमको छोड़कर स्त्रोतस्विनी वह जाए।
वह हमें आधार देती है।
हमारे कौण, गलियां, अन्तरीप उभार मैकत-कूल . \
सब गोलाइयां उसकी गढ़ी है।

मां है वह है, इसी से हम बने हैं।

किन्तु हम हैं द्वीप। हम चारा नहीं है।

स्थिर समर्पण है हमारा हम सदा से द्वीप हैं स्त्रोतस्विनी के।

1- कवि अपनी उपमा किससे देता है?

(ख) नदी की लहर
(क) नदी के किनारे
(ग) नदी के द्वीप
(घ) नदी की धारा

2 . नदी किसकी प्रतीक है?

(क) समाज
(घ) दल की
(ख) व्यक्ति
(ग) परिवार

3- द्वीप किसका प्रतीक है?

(क) व्यक्ति का
(ख) कवि का
(ग) समाज का
(घ) देश का

4- प्रस्तुत काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

(क) बहती धारा
(ख) नदी और द्वीप
(घ) नदी का किनारा
(ग) लहर

3 . निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर सारगर्भित निबंध लिखें:-

स्वच्छ भारत अभियान, हिमाचल का सौंदर्य, खेलो का महत्व, बेटी है अनमोल, मेरा प्रिय लेखक

4 . अपने प्रिय मित्र को व्यायाम का महत्व बताते हुए पत्र लिखें।

अथवा
पुलिस अधीक्षक की मोहल्ले के निकट होने वाली गुडागर्दी की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र लिखें।

5 . निम्नलिखित प्रश्नों के उचित विकल्प चुनें:-

1 . कोविड महामारी के समय में शिक्षा के क्षेत्र में अधिकतम उपयोग होने वाला जनसंचार का माध्यम कौन सा है?

(क) रेडियो
(ख) टेलीविजन
(ग) इन्टरनेट
(घ)समाचार पत्र

2- उल्टा पिरामिड शैली में समाचार के मध्य भाग को क्या कहते

(क)बॉडी
(ग)इंट्रो
(ख)समापन
(च)बाइट

3- ककार कितने प्रकार के होते है?
(क)दो प्रकार
(ग) तीन प्रकार
(ख)चार प्रकार
(घ)छ प्रकार

6 . कविता की रचना में छंद का क्या महत्व है?

अथवा

नए और अप्रत्याशित विषयों पर लिखना सामान्य लेखन से कैसे भिन्न है?

7 . निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए:-

गीत गाने दो मुझे तो,

वेदना को रोकने को।

चोट खा कर राह चलते

होश के भी होश छूटे

हाथ जो पाथेय थे, उग-
ठाकुरो ने रात लूटे,
ठक रुकता जा रहा है,
आ रहा है काल देखो।
अथवा

राधौ एक बार फिर आवौ।
एवर बाजि विलोकि आपने बहुरो बनाहिं सिधावौ ।
जे पथ प्याइ पोखि कर पंकज वार वार चुचकारे ।
क्यों जीवहिं, मेरे राम लाडिले ते अब निपट विसारे।।

भरत सौगुनी सार करत हैं अति प्रिय जानि तिहारे ।
तदपि दिनहि दिन होत झावरे मनहुँ कमल हिमतारे।।
सुनहु पथिक! जो राम मिलहि वन कहियो मातु संदेसो ||
तुलसी मोहिं और सबहिन ते इन्हको बड़ा अंदेसो

8 . निम्नलिखित में किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
1 . देवसेना की हार या निराशा के क्या कारण है?
2 . गीत और मोती की सार्थकता किस से जुडी है?
3 . राम के प्रति बद्धा भाव को भरत कैसे प्रकट करते हैं? स्पष्ट कीजिए।
४- अगहन मास की विशेषता बताते हुए विरहणी (नागमती) की व्यथा कथा का चित्रण अपने शब्दों में कीजिए।

9 . निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुने:-

1 . लेखक जयशंकर प्रसाद की रचना कौन सी है?

(क)कामायनी
(ग) भग्नदूत
(ख)अप्सरा
(घ) इनमें से कोई नहीं

2 . सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

(क) 1798, काशी में (ख) 1898 मेदिनीपुर में

(ग) 1998 बनारस में (घ) 1888 बलिया में

3 तार सप्तक परम्परा को किस कावि ने सम्पादित किया?

(क)सूर्यकांत निराला
(ख)अज्ञेय सच्चिदानंद हीरानंद वात्सायन
(ग) केदार नाथ
(घ) विष्णु खरे

10 . उचित विकल्प चुनें:-

1 . “मेरी करुणा हा हा खातो’ पंक्ति में ‘हा’ ‘हा’ में कौन सा अलंकार का प्रयोग हुआ है?
(क) अनुप्रास अलंकार (ख) उपमा अलंकार
(ग) पुनरुक्ति अलंकार (घ) वीप्सा अलंकार

2 . “यह तन जारी छ के, कहाँ की पवन उडायु पंक्ति किस भाषा में लिखी गई है?

(क) अवधी भाषा
(ख)मैथिली भाषा
(ग) खड़ी बोली हिन्दी
(घ)ब्रज भाषा

11 . निम्नलिखित में से किसी एक कवि की साहित्यिक विशेषताएं लिखिए:-
(क) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(ख) मलिक मुहम्मद जायसी ।

12 . निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए:-

क) हिन्दी के नए पुराने लेखकों को चर्चा बराबर इस मण्डली में रहा करती थी। मैं भी अब अपने को एक लेखक मानने लग था। हम लोगों की बातचीत प्रायः लिखने-पढ़ने को हिन्दी में हुआ करती, जिसमें निस्संदेह इत्यादि शब्द आया करते थे। जिस स्थान पर मैं रहता था, वहाँ अधिकतर वकील, मुख्तारों तथा कचहरी के अफसरों और अमलों की वस्ती थी। ऐसे बहती लोगों के उर्द्ध कानों में हम लोगों की बोली कुछ अनोखी लगती थी।

ख) ‘ऐन सात बजे, आश्रम का फाटक लाँघ कर गाँधी जी अपने साथियों के साथ सड़क पर आ गए थे। पर उन पर नजर पडते हो मैं पुलक उठा। गाँधी जी हू-ब-हू वैसे ही लग रहे थे जैसे घड़ी भी परिचित सी लगी। बलराज अभी भी बेसुध सो रहे थे। हम रात देर तक बाते करते रहे थे। मैं उतावला हो रहा था। उन्हें चित्रों में देखा था, यहाँ तक कि कमर के नीचे से लटकती आखिर मुझसे न रहा गया।

13 . निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-

1 . ‘अपना सोना, खोय तो परखवैया का कौन दोस” से लेखक का क्या तात्पर्य है?
2 . बड़ी बहुरिया अपने मायके सन्देश क्यों भेजना चाहती थी?
3 . कश्मीर के लोगों ने नेहरु जी का स्वागत कैसे किया?
४-‘दुर्लभ बन्धु’ की पेटियों की कथा लिखिए।

14 . उचित विकल्प चुने:-

१-आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का जन्म कब और कहाँ हुआ?

(क) 1784, काशी में
(ख)1884, अगौना गांव में
(ग) 1984, इलाहाबाद में
(घ) 1988 उत्तरप्रदेश में

२- ‘मेरा कच्चा चिट्ठा’ किस लेखक की आत्मकथा है।

(क) फणीश्वर नाथ ‘रेणु’
(ख) भीष्म साहनी
(ग)ब्रज मोहन व्यास
(घ) इनमें से कोई नहीं

15 . निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का साहित्यिक परिचय लिखें:-
पं . चन्द्रघर शर्मा गुलेरी, फणीश्वर नाथ रेणु ।

16 . क) निम्नलिखित में किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए

१- ‘तो हम सौ लाख बार बनाऐंगे’ इस कथन के आधार पर सूरदास के चरित्र का वर्णन कीजिए।
2 . जगघर के मन में किस तरह का ईर्ष्याभाव जागा और क्यों?

ख) पत्थर की जाति में लेखक का क्या आशय है? इसके विभिन्न प्रकारों के बारे में लिखिए।

अथवा

रूप सिंह पहाड़ पर चढ़ना सीखने के बावजूद भूप सिंह के सामने बौना क्यों पड़ गया

Leave a Comment