UP Board Solution for Class 8 Sanskrit Chapter 3 asmakam parvani अस्माकम् पर्वाणि

UP Board Solution for Class 8 Sanskrit Chapter 3 asmakam parvani अस्माकम् पर्वाणि
UP Board Solution for Class 8 Sanskrit

UP Board Solution for Class 8 Sanskrit Chapter 3 asmakam parvani अस्माकम् पर्वाणि


प्रिय छात्रों, यहां पर हमने यूपी बोर्ड कक्षा 8 की संस्कृत पीयूषम का हल उपलब्ध कराय दिया हैं ।। यह solutions स्टूडेंट के लिए परीक्षा में बहुत सहायक होगा | up board solutions for Class 8 Sanskrit Chapter 3 अस्माकम् पर्वाणि pdf Download कैसे करे| up board solutions for Class 8 Sanskrit Chapter 3 अस्माकम् पर्वाणि solution will help you. up board Solutions for Class 8 Sanskrit Chapter 3 अस्माकम् पर्वाणि pdf download, up board solutions for Class 8 Sanskrit All Chapter

यूपी बोर्ड कक्षा 8 Sanskrit के सभी पाठ के सभी प्रश्नों के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे सभी छात्र सभी उत्तरों को आसानी से समझ सके | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 8 Sanskrit syllabus के आधार पर उपलब्ध कराए गए है | यह सोलूशन हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर तैयार किए गए है |

पाठ 3 अस्माकम् पर्वाणि पाठ का सम्पूर्ण हल

शब्दार्थाः- संघटते = पड़ता है, अमुष्मिन् दिने = इस दिन, चतुर्दशवर्षमितम् = चौदह वर्ष पर्यंत, प्रत्यागच्छत् = वापस आए, तदा प्रभृति इदम् = तभी से यह, याचामहे = माँगते हैं, वीथीषु = मार्गों में, आपणेषु = दुकानों में, चाकचिक्यम् = चकाचौंध, नयन्ति = ले जाते हैं, नत्वा = झुका करे,
परमकारुणिकः = अत्यन्त दयावान्, अजायत् = जन्म लिये । नामधेयेषु = नामक, उपहारान् = भेंट सामग्रियों को, प्रयच्छति = देता है, उपवासं कुर्वन्ति = उपवास करते हैं (रोजा), सुपरिचितेभ्यः = परिचित लोगों के द्वारा, वर्धापयन्ति = बधाई देते है, मनोहराणि नवानि = सुन्दर और नये ।

दीपावली …………………………………………… इत्यादयः॥
हिन्दी अनुवाद-दीपावली प्रकाश का महोत्सव है । यह महोत्सव कार्तिक की अमावस्या को होता है । इस दिन भगवान रामचन्द्र चौदह वर्ष के वनवास को पूरा करके रावण-वध के बाद अयोध्या लौटे थे । यह उत्सव तभी से प्रचलित है । इस महोत्सव में रात्रि में लक्ष्मीपूजन होता है । उसमें देवी से हम सब धन-धान्य आदि की याचना करते हैं । सब लोग अपने-अपने घर को दीपमालाओं से सजाते हैं । शाम को हम मार्गों, दुकानों और घरों में सर्वत्र दीपकों का प्रकाश देखते हैं । अहा! प्रत्येक भवन में बिजली के बल्बों की कैसी चकाचौंध है !


उत्सवों में दीपावली प्रमुख उत्सव होता है । हमारे देश में दूसरे उत्सव भी हैं । रक्षाबन्धन, विजयादशमी (दशहरा), होलिकोत्सव इत्यादि ।

कार्तिकमासस्यैव …………………………………………. अप्यायोजयन्ति । 2 ।
हिन्दी अनुवाद – कार्तिक मास की पूर्णिमा को ही गुरुनानक देव की जयन्ती होती है । इस तिथि को ही गुरुनानक देव का जन्म हुआ था । सिख धर्मावलम्बी लोग इस दिन विशेष रूप में उत्सव का आयोजन करते हैं । उनके साथ उनके इष्ट मित्र भी इस पर्व को मनाते हैं । वे सब गुरुद्वारे में परिवार के लोगों को ले जाते हैं । वहाँ सिर झुकाकर नमस्कार करके वे ‘गुरु ग्रन्थ साहब’ नाम के अपने धर्मग्रन्थ को सुनते हैं और मित्र के साथ आपस में बातचीत करते हैं तथा आनन्द लेते हैं । इस पर्व में सिख महानुभाव आए हुए लोगों को प्रसाद रूप में हलवा बाँटते हैं । भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम के साथ वे शोभायात्रा का भी आयोजन करते हैं ।

ईसाईजनानां …………………………………….. आरोहति ॥3॥
हिन्दी अनुवाद :- ईसाई लोगों का रमणीय पर्व क्रिसमस (बड़ा दिन) होता है । यह पर्व दिसम्बर मास की पच्चीस तारीख को होता है । इस दिन परम करुणामय ईसामसीह ने अपने जन्म से पृथ्वी को अलंकृत किया था । लोग गिरजाघर नाम के ईसाई उपासना मन्दिर में प्रार्थना करते हैं और ईश्वर की कृपा प्राप्त करते हैं । घर-घर में क्रिसमस पेड़ का निर्माण होता है । सांताक्लॉज बच्चों को उपहार देता है । रात्रि में इस महोत्सव का अत्यन्त उन्नत स्वरूप होता है ।

ईद-उल-फितर नामधेयं ……………………………………… कुर्वन्ति ।
हिन्दी अनुवाद-मुस्लिम समाज में ‘ईद-उल-फितर’ नाम का कल्याण करने वाला पर्व है । इसका आयोजन रमजान महीने की समाप्ति पर होता है । रमजान मास में मुसलमान लोग एक महीने तक दिन का उपवास करते हैं । केवल रात्रि में मिलकर खाते हैं । सम्बन्धियों और मित्रों के घर जाते हैं । आपस में प्रगति विषयक कामना करते हैं, परिचितों में अच्छी तरह मिठाइयाँ आदि बाँटते हैं, मनोहर नए वस्त्र धारण करते हैं । ईद उत्सव में वे अपने मित्रों और सम्बन्धियों से गले मिलते हैं ।

अभ्यासः प्रश्न

प्रश्न 1. उच्चारणं कुरुत पुस्तिकायां च लिखत –
उत्तर :– नोट-विद्यार्थी स्वयं करें ।

प्रश्न 2. एकपदेन उत्तर लिखत
(क) दीपावली कस्य महोत्सवः अस्ति?
उत्तर :– प्रकाशस्य ।

(ख) कार्तिकमासस्य पूर्णिमायां तिथौ कस्य जयन्ती भवति?
उत्तर :– गुरुनानक देवस्य ।

(ग) सिक्खमहानुभावाः समागतेभ्यः जनेभ्यः प्रसादरूपेण किं वितरन्ति?
उत्तर :– संयावं ।

(घ) ईसाईजनानां रमणीयं प्रमुख पर्व किमस्ति?
उत्तर :– क्रिसमसः

(ङ) मुस्लिमसमाजस्य कः पर्व अस्ति?
उत्तर :– ईद-उल फितर’ ।

प्रश्न 3. पूर्णवाक्येन उत्तर लिखत


(क) रामः अयोध्यां कदा प्रत्यागच्छत्?
उत्तर :– रामः अयोध्या कार्तिक्याम् अमावस्याम् तिथौ प्रत्यागच्छत् ।

(ख) गुरुनानकदेवस्य जन्म कदा अभवत्?
उत्तर :– गुरुनानकदेवस्य जन्म कार्तिकमासस्यैव पूर्णिमायां तिथौ अभवत् ।

(ग) जनाः ‘गिरिजाघर’ इति मन्दिरेषु किं कुर्वन्ति?
उत्तर :– जनाः ‘गिरिजाघर’ इति मन्दिरेषु प्रार्थनां कुर्वन्ति ।

(घ) रमजानमासे मुस्लिमजनाः किं कुर्वन्ति?
उत्तर :– रमजान मासे मुस्लिम जनाः एकमासं दिवा उपसन्ति ।

प्रश्न 4. रेखांकित-पदानि आधृत्य प्रश्ननिर्माणं कुरुत (करके)

(क) दीपावली प्रकाशस्य उत्सवः अस्ति ।
उत्तर :– को प्रकाशस्य उत्सवः अस्ति ।

(ख) दीपावली-महोत्सवे रात्री लक्ष्मीपूजनं भवति ।
उत्तर :– दीपावली-महोत्सवे रात्रौ किं भवति?

(ग) सिक्खधर्मावलम्बिनः गुरुग्रन्थसाहेब इति धर्मग्रन्थं शृण्वन्ति ।
उत्तर :– के गुरुग्रन्थसाहेब इति धर्मग्रन्थं शृण्वन्ति ।

(घ) ईसाईजनानां रमणीयं पर्व क्रिसमसनामकम् अस्ति?
उत्तर :– ईसाईजनानां रमणीयं पर्व किं नामकम् अस्ति?

प्रश्न 5. समासविग्रहं कुरुत (करके)
उत्तर :– लक्षमीपूजनम् = लक्ष्म्याः पूजनम् ।
सिक्खधर्मः = सिक्खस्य धर्मः
ख्रीष्टोपासना = ख्रीष्ट उपासना
पीताम्बरम् = पीत अम्बरम्
चोरभयम् = चोरस्य भयम्

प्रश्न 6. मजूषातः पदानि चित्वा वाक्यानि पूरयत (पूरा करके)-
उत्तर :–
(क) सिक्खधर्मावलम्बिनः परिवारजनान् गुरुद्वारम नयन्ति ।
(ख) सान्ताक्लॉजः शिशुभ्यः उपहारान् प्रयच्छति । ।
(ग) निशीथे असौ महोत्सवः पराकाष्ठाम् आरोहति ।
(घ) रमजानमासे मुस्लिमजना: एकमासम् दिवा उपवसन्ति ।

प्रश्न 7 संस्कृते अनुवादं कुरुत (अनुवाद करके)-
उत्तर :–

अनुवाद-ईसाई जनाः क्रिसमस दिवसे गिरजाघर’ नाम धेयेषु ख्रीष्टोपासनामन्दिरेषु प्रार्थनां कुर्वन्ति ।

प्रश्न 8. विचिन्त्य लिखत

(क) अस्माकं समाजे अन्ये के के उत्सवाः भवन्ति, तैः उत्सवैः समाजस्य कः लाभ? इति लिखत ।
उत्तर :– नोट-विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं करें ।

Leave a Comment