
Vishnu ke roop विष्णु के रूप संस्कृत में
विष्णु के शब्द रूप संस्कृत में-Vishnu ke roop (भानु के शब्द रूप ) विष्णु शब्द उकारांत पुल्लिंग होता है और उकारांत पुल्लिंग सभी शब्दों के रूप एक समान चलते हैं आज इस आर्टिकल में हम विष्णु के शब्द रूप सीखेंगे । विष्णु शब्द के रूप उकारांत् पुल्लिंग सभी शब्दों के रूप इसी प्रकार से चलते है | जैसे- रिपु, शिशु, साधु, इन्दु, रिपु, शत्रु, शम्भु, विष्णु,पशु ।
विष्णु शब्द रूप उकारांत पुल्लिंग में सातों विभक्तियों में चलते हैं। विष्णु शब्द रूप याद करने का संस्कृत में सबसे सरल तरीका यहाँ पर दिया जा रहा है। विष्णु की तरह ही शिशु, साधु, इन्दु, भानु, शत्रु, शम्भु, विष्णु,पशु आदि के रूप चलते हैं। संस्कृत में शब्द रुप सातों विभक्तियों व तीनों वचनों में चलते हैं।
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
---|---|---|---|
प्रथमा | विष्णुः | विष्णू | विष्णवः |
द्वितीया | विष्णुम् | विष्णू | विष्णून् |
तृतीया | विष्णुना | विष्णुभ्याम् | विष्णुभिः |
चतुर्थी | विष्णवे | विष्णुभ्याम् | विष्णुभ्यः |
पंचमी | विष्णोः | विष्णुभ्याम् | विष्णुभ्यः |
षष्ठी | विष्णोः | विष्ण्वोः | विष्णूनाम् |
सप्तमी | विष्णौ | विष्ण्वोः | विष्णुषु |
सम्बोधन | हे विष्णो ! | हे विष्णू ! | हे विष्णवः! |
नोट- जितने भी उकारांत पुल्लिंग शब्द हैं उन सभी शब्दों के रूप विष्णु की तरह ही चलते हैं । जैसे गुरु, शिशु, साधु, इन्दु, भानु, शत्रु, शम्भु, विष्णु,पशु आदि ।
प्रिय दोस्तों हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल पसंद जरूर आया होगा ।। विष्णु शब्द के रूप (Vishnu ke Roop) अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है। जिसकी तैयारी करके आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। आपकों विष्णु शब्द के रूप (Vishnu ke Roop) की जानकारी कैसा लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं और साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। धन्यवाद!
How to download online Ayushman Card pdf 2024 : आयुष्मान कार्ड कैसे ऑनलाइन डाउनलोड करें
संस्कृत अनुवाद कैसे करें – संस्कृत अनुवाद की सरलतम विधि – sanskrit anuvad ke niyam-1
Garun Puran Pdf In Hindi गरुण पुराण हिन्दी में
Bhagwat Geeta In Hindi Pdf सम्पूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता हिन्दी में
