Chandrayaan 3 landing time

Screenshot 2023 08 23 15 34 54 98 compress82

chandrayaan 3 landing time

चंद्रयान 3 लाइव लेंडिंग टाइम अपडेट:- भारत अब इतिहास रचने से कुछ ही घंटे दूर है। इसका तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, आज 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे के आसपास चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर एक सुरक्षित और सफल लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘प्रतिकूल परिस्थितियों’ के मामले में इसरो के वैज्ञानिक ने कहा कि आज लैंडिंग हो सकती है । हालांकि, उन्होंने पुष्टि की कि लैंडर को आज किसी भी समस्या का सामना नहीं करना चाहिए।

पूरी प्रक्रिया के दौरान न्यूनतम समय 17 मिनट 21 सेकंड होगा
लैंडर 6.8 किलोमीटर की ऊंचाई से 800 मीटर की ऊंचाई तक आएगा। इस दौरान उसकी गति लगभग जीरो मीटर प्रति सेकंड हो जाएगी। यानी, लैंडर फ्री फॉल करने लगेगा। उसके बाद सीधे 150 मीटर तक सीधे उतरेगा जिसे वर्टिकल डिसेंट कहते हैं। उसके बाद जो अन्य कैमरा और सेंसर लगाए गए हैं उसके इनपुट और रेफरेंस इमेजेस की तुलना करके यह निश्चित करेगा कि चांद पर जो घूम रहा है उसके सीधा नीचे उतरने से सही लैंडिंग कर पाएगा। यदि उसको लगता है कि अनुकूल नहीं है तो थोड़ा दायीं या बाईं ओर मुड़ेगा। लैंडर लगभग 60 मीटर तक जाएगा और उसके बाद सीधा नीचे उतरेगा। 

यानी कि करीब 30 किलोमीटर की ऊंचाई से नीचे उतरने और गति को कम करने की पूरी प्रक्रिया के दौरान जो न्यूनतम समय निकलेगा वो 17 मिनट 21 सेकंड होगा। यदि लैंडर को थोड़ा खिसक कर उतरना पड़ा तो अधिकतम समय  17 मिनट 32 सेकंड होगा। देसाई बताते हैं कि हमारे लिए यही 17 मिनट भयावह होते हैं जिन्हें 17 मिनट्स ऑफ टेरर कहते हैं। इस दौरान गलती की आशंका रहती है। लेकिन इस बार हमनें फेल्योर से सबक लेते हुए सब कुछ डिजाइन किया है। स्रोत:- अमर उजाला

लेंडिंग लाइव देखने के लिए नीचे वीडियो देखें।।

HOME PAGE

How to download online Ayushman Card pdf 2024 : आयुष्मान कार्ड कैसे ऑनलाइन डाउनलोड करें

संस्कृत अनुवाद कैसे करें – संस्कृत अनुवाद की सरलतम विधि – sanskrit anuvad ke niyam-1

Garun Puran Pdf In Hindi गरुण पुराण हिन्दी में

Bhagwat Geeta In Hindi Pdf सम्पूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता हिन्दी में

MP LOGO

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

join us
Scroll to Top