UPMSP UP Board result 2022: यूपी बोर्ड इंटर, मैट्रिक का मूल्यांकन कार्य समाप्त, अब यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी होगा
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अधिकतर जिलों में रविवार को संपन्न हो गया। मूल्यांकन से संबंधित लेखा-जोखा व जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं अब बोर्ड को भेजी जा रही हैं। अफसरों की यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अधिकतर जिलों में रविवार को संपन्न हो गया। मूल्यांकन से संबंधित लेखा-जोखा व जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं अब बोर्ड को भेजी जा रही हैं। अफसरों की माने तो जून के पहले सप्ताह तक रिजल्ट आ सकता है।
अमरोहा नगर के राजकीय इंटर कालेज, जेएस हिन्दू इंटर कालेज, आईएम इंटर कालेज, एकेके इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। उक्त केंद्रों पर 23 अप्रैल से चल रहा यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मूल्यांकन से संबंधित लेखा-जोखा बोर्ड को भेजा जा रहा है। जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं भी कड़ी सुरक्षा में बोर्ड को वापस भेजी जाएंगी। मूल्यांकन कार्य संपन्न होने के बाद अब रिजल्ट की बारी आएगी। शिक्षा विभाग के अफसरों की माने तो मई महीने के आखिरी सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो सकते हैं।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि निर्धारित अवधि में जिले के चारों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न हो गया है। बोर्ड को भी इस बावत अवगत करा दिया गया है।
- UP BOARD CLASS 10 ENGLISH POETRY CHAPTER 4 The Nation Builders SUMMARY AND CENTRAL IDEA full solution
- UP BOARD CLASS 10 ENGLISH POETRY CHAPTER 3 THE PERFECT LIFE
- UP BOARD CLASS 10 ENGLISH POETRY CHAPTER 3 THE PERFECT LIFE SUMMARY AND CENTRAL IDEA
- अब 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल सीएम योगी ने लिया फैसला- covid news today
- Up Board Exam 2021: अब उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षार्थियों के रोल नंबर 7 की बजाय 9 अंकों के होंगे जानिए इन में क्या है खास